सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस मुकाबले के लिए हमारे साथ YES सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी, EQUINOX Research के पंकज रांदड़ और अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल जुड़ गये हैं। सभी ने बाजार के माहौल के मुताबिक स्टॉक्स पर खरीदारी की ही राय दी है। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 2% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 13% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 1% का निगेटिव रिटर्न दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
YES सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Greenpanel Industries
अमित त्रिवेदी ने इसमें 358 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 343 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला शेयरः BUY Welspun India
पंकज रांदड़ ने इस स्टॉक में 102 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 115 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 98 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Craftsman Auto
रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 4331 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
YES सिक्योरिटीज के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Crompton
अमित त्रिवेदी ने इसमें 290 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 275 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 297 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Century Textiles
रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 922 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 860 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 990 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mahindra Holidays
रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 316 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 280 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 370 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।