बाजार में खरीदारी का मूड कायम है। निफ्टी 19450 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी रौनक नजर आ रही है। मिडकैप शेयर आज OUTPERFROM कर रहे हैं। IT सेक्टर आज तेजी का इंजन बना है। इन्फोसिस, HCL TECH, कोफोर्ज, LTIMINDTREE में 2 से 3% की तेजी देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने कोफोर्ज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने जेएसपीएल में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एक्साइड पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने ज्यूपिटर वैगन्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coforge
प्रशांत सावंत ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 4900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 158.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220/240 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 95 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने JSPL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि JSPL में 645 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 665 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 634 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Exide
प्रकाश गाबा ने Exide पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Exide में 256 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 253 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Jupiter Wagons
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Jupiter Wagons का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Jupiter Wagons के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 183 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 239 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )