FEDERAL BANK का मुनाफा 40% बढ़ा, जानिये कमाई के लिए ब्रोकरेज फर्मों ने क्या बनाई रणनीति

FEDERAL BANK पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 160 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक की NIM निराशाजनक रही। जबकि क्रेडिट लागत नियंत्रित रही। एडवांसेज ग्रोथ ब्रॉड बेस्ड नजर आये। बैंक की होलसेल डिपॉजिट में और वृद्धि हुई है। मैनेजमेंट ने Q2 के आगे NIM सुधार के लिए गाइडेंस दिया है

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 11:20 AM
FEDERAL BANK पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 145 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फेडरल बैंक (FEDERAL BANK) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक बैंक का मुनाफा 854 करोड़ रुपए रहा है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 601 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर पहली तिमाही में बैंक के मुनाफे में 42.2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1918 करोड़ रुपए रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1604.5 करोड़ रुपए रही। इसका NNPA बिना बदलाव के 0.69% रहा। जबकि प्रोविजनिंग 116.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 155.6 करोड़ रुपये रही।

    BROKERAGES ON FEDERAL BANK

    CITI ON FEDERAL BANK

    सिटी ने फेडरल बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 160 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि NIM निराशाजनक रही, ग्रोथ/फीस आरामदायक रही जबकि क्रेडिट लागत नियंत्रित रही। एडवांसेज ग्रोथ ब्रॉड बेस्ड है और होलसेल डिपॉजिट में और वृद्धि हुई है। प्रबंधन ने Q2 के आगे NIM सुधार के लिए गाइड किया है।


    MS On FEDERAL BANK

    मॉर्गन स्टैनली ने फेडरल बैंक पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 145 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि NIM नीचे है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे रिकवरी होगी। स्टॉक 0.9x FY24e बुक पर महंगा नहीं है लेकिन इसमें कैटालिस्ट की कमी है।

    WIPRO के नतीजे अनुमान के मुताबिक, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    UBS On FEDERAL BANK

    यूबीएस ने फेडरल बैंक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 155 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कम प्रोविजन/अन्य आय बढ़ने से आय बढ़ी। सभी सेगमेंट्स में लोन ग्रोथ अच्छी रही। मैनेजमेंट ने दूसरी छमाही में एनआईएम में सुधार के लिए गाइड किया है। वहीं RoA गाइडेंस 1.3% पर बरकरार है।

    Investec On FEDERAL BANK

    इनवेस्टेक ने फेडरल बैंक पर होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सबसे बड़ा आश्चर्य इसके एनआईएम में अपेक्षा से अधिक तेज नॉर्मलाइजेशन होना है। CoF रीप्राइसिंग की गति मध्यम होने से एनआईएम में दूसरी तिमाही से सुधार होने की उम्मीद है। ऐसा अनुमान है कि एनआईएम 3.15-3.25% की सीमा में रहेगा। उम्मीद है कि फ्रेंचाइज में किया गया निवेश धीरे-धीरे परिणाम देगा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।