Get App

Bitcoin Price: तीन महीने में आधी हो गई बिटकॉइन की कीमत, डूब गए लोगों के 600 अरब डॉलर

Bitcoin के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब इसकी कीमत में इतनी बड़ी गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2022 पर 7:48 PM
Bitcoin Price: तीन महीने में आधी हो गई बिटकॉइन की कीमत, डूब गए लोगों के 600 अरब डॉलर
बिटकॉइन की कीमत शनिवार को 7.2% की गिरावट के साथ 34,042 डॉलर पर कारोबार कर रही थी

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में पिछले साल नवंबर से जो गिरावट का दौर शुरू हुआ, वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। नवबंर 2021 में Bitcoin की कीमते 69,000 डॉलर के करीब पहुंच गई थीं, जो इसका अब तक ऑल टाइम हाई प्राइस है। तब से अब तक इसमें करीब 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Bitcoin की कीमत में इस भारी गिरावट से उसका मार्केट वैल्यू करीब 600 अरब डॉलर घट चुका है। इसका मतलब यह है कि बिटकॉइन में निवेश करने वाले लोगों की कुल संपत्ति नवंबर से अब तक 600 अरब डॉलर घट चुकी है, या दूसरे शब्दों में कहें तो उन्हें 600 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

इतना ही नहीं, बिटकॉइन की कीमत घटने से पूरे क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की वैल्यू करीब 1 लाख करोड़ डॉलर तक घट चुकी है। Bespoke Investment Group ने बताया कि बिटकॉइन के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब इसकी कीमत में इतनी बड़ी गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें