Get App

Bitcoin Crash: 70% क्रैश होगी बिटकॉइन, फिर $22000 तक आएगा भाव? जानिए एक्सपर्ट ने क्यों दी चेतावनी

Bitcoin Crash: बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से करीब 40% गिर चुका है। एक्सपर्ट का कहना है कि 70% जैसा बड़ा क्रैश भी आ सकता है, जैसा कि बिटकॉइन के साथ पहले भी हो चुका है। जानिए क्या है बिटकॉइन में गिरावट की वजह और कैसे आ सकता है इतना बड़ा क्रैश।

Suneel Kumarअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 10:07 PM
Bitcoin Crash: 70% क्रैश होगी बिटकॉइन, फिर $22000 तक आएगा भाव? जानिए एक्सपर्ट ने क्यों दी चेतावनी
बिटकॉइन कई बार 70% या इससे अधिक क्रैश हो चुका है।

Bitcoin Crash: बिटकॉइन में हाल की गिरावट को टेक्निकल चार्ट फेलियर की बजाय लिक्विडिटी की कमी के तौर पर देखा जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछली तेजी नए पैसे के लगातार आने से बनी थी, लेकिन अब वही फ्लो रुक गया है। इसी वजह से बाजार दबाव में दिख रहा है।

मंगलवार, 4 फरवरी को बिटकॉइन करीब 1% की गिरावट के साथ 74,832 पर ट्रेड कर रही है। यह चर्चित एसेट पिछले 5 दिन में 11.04% और 1 महीने में 18.10% टूट चुकी है। वहीं, पिछले 6 महीने के दौरान इसमें 34.76% की गिरावट आई है। यह फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई यानी $1,26,198 से करीब 40% नीचे है।

बिटकॉइन क्रैश की वजह क्या है?

CryptoQuant के CEO Ki Young Ju के मुताबिक, बिटकॉइन में अभी भी बिकवाली जारी है, लेकिन नया पैसा बाजार में नहीं आ रहा। उन्होंने बताया कि Realized Cap अब फ्लैट हो चुका है, यानी बाजार में अतिरिक्त पूंजी का आना बंद हो गया है। ऐसे हालात में अगर Market Cap गिरता है, तो इसे बुल मार्केट नहीं कहा जा सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें