दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) की कीमतों में उठापटक जारी है। आज फिर बिटक्वाइन की कीमतें 10% गिरकर 30,000 डॉलर के स्तर पर आ गई, हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी तेजी दिखी है। क्रिप्टोकरेंसीज पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स और स्ट्रैटिजिस्ट्स का कहना है कि Bitcoin की कीमतों में नियर टर्म में टर्नअराउंड आने की उम्मीद कम है।

स्ट्रैटजिस्ट्स का कहना है कि Bitcoin का नियर-टर्म सेटअप चैलेंजिंग है और इसकी कीमतों में अभी उछाल आने की कम गुंजाइश है। एक्सपर्ट्स के इस Caution की वजह से Bitcoin के साथ आज तमाम क्रिप्टोकरेंसीज में 5 से 10% तक की गिरावट देखने को मिली। JPMorgan Chase & Co के एक्सपर्ट्स ने कहा कि ब्लॉकचेने के आंकड़े बताते हैं कि रिसेंट क्रिप्टोकरेंसी का सेल नुकसान को कवर करने के लिए किया गया है।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दिखी 1% की बढ़त, PSU बैंक चमके

आपको बता दें कि Bitcoin की कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई 64,829 डॉलर से आधी रह गई है। आज शाम 5.30 में बिटक्वाइन 5% की गिरावट के साथ 31,700 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (Ethereum) 3% की गिरावट के साथ 1796 डॉलर पर था।

इसी तरह Tether की कीमतें 1 डॉलर थीं, जबकि Binance Coin 3.23% की गिरावट के साथ 278.72 डॉलर पर था। Cardano 4.61% की गिरावट के साथ 1.25 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Dogecoin जहां 4.38% की गिरावट के साथ 0.24 डॉलर पर था तो वहीं XRP 5.29% की गिरावट के साथ 0.60 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

ट्रैवेल और टूरिज्म इंडस्ट्री में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद, इन 7 स्टॉक में हो सकती बंपर कमाई

Polkadot आज 5.63% टूटकर 14.44 डॉलर पर था तो Bitcoin Cash आज 5.17% की गिरावट के साथ 446.75 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह दुनियाभर की तमाम क्रिप्टोकरेंसी में आज गिरावट आई। चीन में लगे प्रतिबंधों के साथ नियम टर्म में रिस्क बढ़ने से इसकी कीमतों में गिरावट आई है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।