Get App

Black Box Q2 Results: मुनाफा 31% बढ़ा और ऑर्डर बुक पहुंची 1.04 अरब डॉलर पर, इस साल 72% चढ़ चुका है शेयर

Black Box के Q2FY27 नतीजों में मुनाफा 31% और रेवेन्यू 22% बढ़ा। डेटा सेंटर ऑर्डर्स के दम पर ऑर्डर बैकलॉग रिकॉर्ड स्तर पर है। जानिए नतीजों की पूरी डिटेल, FY27 का गाइडेंस और कंपनी का FY30 तक का प्लान।

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 1:34 PM
Black Box Q2 Results: मुनाफा 31% बढ़ा और ऑर्डर बुक पहुंची 1.04 अरब डॉलर पर, इस साल 72% चढ़ चुका है शेयर
Q2FY27 में Black Box का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 31% बढ़कर 73 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू 22% बढ़ा।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Black Box के लिए सितंबर तिमाही दमदार रही। Q2FY27 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही से 31% बढ़कर 73 करोड़ रुपये पहुंच गया। सबसे बड़ी खबर ऑर्डर बुक से आई है। कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग 88% उछलकर 1.04 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

1936 करोड़ का रेवेन्यू, मार्जिन भी सुधरा

तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 22% बढ़कर 1936 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1585 करोड़ रुपये था। कंपनी ने इस ग्रोथ की 3 वजहें बताई हैं: हाइपरस्केल डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का लगातार एग्जीक्यूशन, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस कारोबार, और Technology Products बिजनेस में बढ़ती रफ्तार।

EBITDA 26.2% बढ़कर 145 करोड़ रुपये से 183 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 40 bps सुधरकर 9.1% से 9.5% हो गया। एक्सेप्शनल आइटम्स और टैक्स से पहले का मुनाफा सालाना आधार पर 24.8% बढ़कर 93.78 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें