Get App

BlackRock के सीईओ ने दी खास सलाह, कहा-यह 'भारत का युग' है, जिसमें लंबी अवधि में वेल्थ बनाने के बड़े मौके हैं

ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने 4 फरवरी को कहा कि शॉर्ट टर्म में बाजार में उतार-चढ़ाव, खबरों और कैपिटल फ्लो पर बहुत ज्यादा ध्यान देने से निवेशकों का ध्यान सही मौकों से भटक जाता है। उन्हें इकोनॉमी की लंबी अवधि की ग्रोथ के साथ-साथ निवेश जारी रखना चाहिए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 6:43 PM
BlackRock के सीईओ ने दी खास सलाह, कहा-यह 'भारत का युग' है, जिसमें लंबी अवधि में वेल्थ बनाने के बड़े मौके हैं
लैरी फिंक ने कहा कि यह 'भारत का युग' है और इनवेस्टर्स को बड़ा वेल्थ बनाने के लिए कैपिटल मार्केट्स में पार्टिसिपेशन पर फोकस बनाए रखना चाहिए।

ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने 4 फरवरी को इनवेस्टर्स को एक खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के निवेशकों को शॉर्ट टर्म के उतारचढ़ाव पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह 'भारत का युग' है और इनवेस्टर्स को बड़ा वेल्थ बनाने के लिए लगातार कैपिटल मार्केट्स में पार्टिसिपेट करने पर फोकस करना चाहिए।

बाजार के उतारचढ़ाव पर ध्यान देने से मौकों से ध्यान भटक जाता है

फिंक ने मुंबई में 4 फरवरी को जियो ब्लैकरॉक के एक कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म में बाजार में उतार-चढ़ाव, खबरों और कैपिटल फ्लो पर बहुत ज्यादा ध्यान देने से निवेशकों का ध्यान सही मौकों से भटक जाता है। उन्हें इकोनॉमी की लंबी अवधि की ग्रोथ के साथ-साथ निवेश जारी रखना चाहिए।

कैपिटल मार्केट्स में लंबी अवधि के निवेश से निवेशकों को होता है फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें