Personal Finance: मुझे 5 लाख रुपये का निवेश कहां करने पर सबसे ज्यादा फायदा होगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टमेंट के ट्राइमफ्रेम के हिसाब से निवेश की स्ट्रेटेजी बदल जाती है। अलग-अलग टाइमफ्रेम के लिए निवेश के इंस्ट्रूमेंट्स या ऑप्शंस अलग-अलग होते हैं। इसलिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि निवेशक कितने समय के लिए निवेश करना चाहता है

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
एक साल के लिए निवेश करने में रिटर्न से ज्यादा फोकस पैसे की सुरक्षा पर होना चाहिए।

अगर आपको आज 5 लाख रुपये का निवेश करना हो तो आप कहां इनवेस्ट करेंगे? यह सवाल सुनने में आसान लगता है, लेकिन इसका जवाब आसान नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकता क्या है। क्या आप इस पैसे का इस्तेमाल अगले साल करना चाहते हैं? क्या इस पैसे का इस्तेमाल आप तीन साल में घर के रेनोवेशन या कार खरीदने के लिए करना चाहते हैं? या 5 साल में बच्चे की शिक्षा के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टमेंट के ट्राइमफ्रेम के हिसाब से निवेश की स्ट्रेटेजी बदल जाती है। अलग-अलग टाइमफ्रेम के लिए निवेश के इंस्ट्रूमेंट्स या ऑप्शंस अलग-अलग होते हैं।

पैसे की जरूरत एक साल में पड़ने वाली है तो?

अगर आपको पैसे की जरूरत एक साल में पड़ने वाली है तो आपका फोकस रिटर्न पर नहीं होना चाहिए। फोकस पैसे को ऐसी जगह लगाने पर होना चाहिए, जहां उसकी वैल्यू में गिरावट नहीं आए। शेयरों में शॉर्ट टर्म में निवेश करना रिस्की है। शेयरों में निवेश के बाद अगर मार्केट में करेक्शन आया तो आपका पैसा डूब सकता है।


आपको एक साल के लिए पैसा कम रिस्क वाले इंस्ट्रूमेंट्स में लगाना चाहिए। इनमें फिक्स्ड डिपॉजिट, लिक्विड फंड या अल्ट्रा शॉर्ट टर्म डेट फंड शामिल हैं। इनमें रिस्क कम है। हालांकि, रिटर्न भी कम है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से मिले इंटरेस्ट पर आपको स्लैब रेट के हिसाब से टैक्स चुकाना पड़ेगा। अगर आप 30 फीसदी टैक्स ब्रैकेट में आते हैं तो टैक्स के बाद आपका रिटर्न काफी कम रह जाएगा।

डेट म्यूचुअल फंड्स के टैक्स के नियम बदल गए हैं। आपको कैपिटल गेंस पर स्लैब रेट के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। इसलिए आपको इन इनवेस्टमेंट ऑप्शंस के टैक्स के नियमों को देखने के बाद यह तय करना होगा कि टैक्स बाद किसका रिटर्न ज्यादा है। आपको यह ध्यान में रखना है कि 1 साल के निवेश में आपका फोकस पैसे की सुरक्षा पर होना चाहिए।

पैसे की जरूरत 3 साल में पड़ने वाली है तो?

तीन साल के लिए निवेश करने पर रिटिर्न थोड़ा बेहतर रह सकता है। आप बैलेंस ऐलोकेशन एप्रोच का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ पैसा आप शॉर्ट ड्यूरेशन फंड और कुछ हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स में रख सकते हैं। हाइब्रिड फंड अपना कुछ पैसा शेयरों में निवेश करते हैं, जिससे थोड़ा ज्यादा रिटर्न कमानी की संभावना बढ़ जाती है। इनमें इक्विटी म्यूचुअल फंड्स जितना उतारचढ़ाव नहीं दिखता है।

हाइब्रिड फंड्स में आपका निवेश एक साल से ज्यादा होने पर आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस पर टैक्स चुकाना पड़ेगा। एक साल में 1.25 लाख रुपये तक लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स-फ्री है।

5 साल के लिए निवेश करना हो तो?

पांच साल के लिए शेयरों में निवेश किया जा सकता है। मार्केट्स साइकिल में चलते हैं। शॉर्ट टर्म में शेयरों का निवेश आपको निराश कर सकता है। लेकिन, 5 साल में शेयरों में निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, इसकी गारंटी नहीं है। शेयरों में निवेश करने में हमेशा रिस्क रहता है।

यह भी पढ़ें: NRI से प्रॉपर्टी खरीदने के नियम होंगे आसान, टीडीएस कंप्लायंस के नियम 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे

आप फ्लेक्सी कैप फंड्स या इंडेक्स फंड्स जैसे डायवर्सिफायड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। अगर आपको टैक्स-सेविंग्स करनी है तो आप म्यूचुअल फंड्स की ईएलएसएस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें तीन साल का लॉक-इन पीरियड होता है। आपको पूरे 5 साल का निवेश किसी एक थीम या सेक्टर में नहीं करना चाहिए। इक्विटी फंड्स में एक साल से ज्यादा समय तक निवेश करने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स लगता है। इसका रेट 12.5 फीसदी है। एक साल में 1.25 लाख रुपये का एलटीसीजी टैक्स-फ्री है।

10 साल के लिए निवेश करना हो तो?

दस साल के लिए निवेश करने पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। अगर आप रिस्क ले सकते हैं तो आप शेयरों में बड़े हिस्से का निवेश कर सकते हैं। इंडेक्स फंड या फ्लेक्सी कैप फंड में भी निवेश कर सकते हैं। लंबी अवधि में सालाना रिटर्न में 1-2 फीसदी का फर्क भी बड़ा असर डालता है। उदाहरण के लिए एक साल में 7 फीसदी और 12 फीसदी का रिटर्न एक जैसा दिखते हैं, लेकिन 10 साल में यह फर्क काफी असर डालता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।