DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली में 25% डिस्काउंट के साथ खरीदें 1, 2 और 3 BHK फ्लैट, डीडीए ने बुकिंग की डेडलाइन बढ़ाई

DDA Karmayogi Awaas Yojana: डीडीए कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS) के तहत सरकारी फ्लैटों की बुकिंग हेतु निर्धारित डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया गया है। यह निर्णय योजना के प्रति प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा नई आवासीय यूनिट की उपलब्धता को देखते हुए लिया गया है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 12:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DDA Karmayogi Awaas Yojana: 'कर्मयोगी आवास योजना' के तहत दिल्ली में फ्लैट्स पर भारी छूट दी जा रही है

DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी डीडीए ने 'कर्मयोगी आवास योजना 2025' (FCFS) के तहत नरेला स्थित फ्लैटों की बुकिंग को लेकर आवेदकों की लगातार रुचि और पॉकेट-13 में 1552 नए फ्लैट जोड़े जाने के मद्देनजर डीडीए ने स्कीम की बुकिंग अवधि बढ़ाने का ऐलान लिया है। अब पात्र आवेदक विस्तारित डेडलाइन के भीतर पॉकेट-6, पॉकेट-9 और पॉकेट-13 में उपलब्ध फ्लैटों की बुकिंग करा सकेंगे।

बुकिंग की डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया गया है। यह निर्णय योजना के प्रति प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा नई आवासीय यूनिट की उपलब्धता को देखते हुए लिया गया है। DDA 'कर्मयोगी आवास योजना' के तहत दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का अवसर दे रहा है। सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों को फ्लैट्स की खरीद पर 25 फीसदी छूट मिलेगी, जिसकी बुकिंग 1 जून 2026 से जारी है। आप 30 जून तक इन फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे।

25 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदें फ्लैट


DDA ने 'DDA कर्मयोगी आवास योजना' के तहत नरेला के पॉकेट-13, सेक्टर A1-A4 में नए फ्लैट्स लॉन्च किए हैं। भारी मांग को देखते हुए अब इस स्कीम में और फ्लैट्स जोड़े गए हैं, वो भी 25% की छूट के साथ। दिल्ली में अपना घर खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए डीडीए भारी डिस्काउंट दे रहा है। DDA की यह योजना पुरानी है। इसे लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इस स्कीम के तहत करीब 75 फीसदी फ्लैट पहले ही बिक चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ इस योजना में नए फ्लैट्स शामिल किए गए हैं। दिल्ली में बढ़ती कीमतों की वजह से सस्ता घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। इस योजना से उन सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है, जो दिल्ली में किफायती और रहने के लिए तैयार घर तलाश कर रहे हैं।

बुकिंग की डेडलाइन क्यों आगे बढ़ी?

केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू, पीएसबी, स्थानीय निकायों, स्वायत्त निकायों तथा सरकारी विश्वविद्यालयों के सेवारत और रिटायर कर्मचारियों के लिए शुरू की गई डीडीए कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS) वर्तमान में जारी है। इस योजना के अंतर्गत शुरू में नरेला के सेक्टर A1-A4 स्थित पॉकेट-9 में फ्लैटों की बुकिंग की पेशकश की गई थी, जिसके बाद पॉकेट-6, सेक्टर A1-A4, नरेला में भी फ्लैट उपलब्ध कराए गए।

इसके अलावा, डीडीए ने दिनांक 21.05.2026 के सर्कुलर के माध्यम से पॉकेट-13, सेक्टर A1-A4, नरेला में 1552 अतिरिक्त फ्लैट डी.डी.ए. कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS) के अंतर्गत उपलब्ध कराए हैं। इन फ्लैटों की बुकिंग 01.06.2026 से जारी है।

पॉकेट-13 में नई आवासीय इकाइयों (इन्वेंट्री) के जोड़े जाने तथा योजना के अंतर्गत मिल रही निरंतर प्रतिक्रिया को देखते हुए डीडीए कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS) की बुकिंग अवधि को 30.06.2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक विस्तारित अवधि के भीतर इस योजना के अंतर्गत पॉकेट-6, पॉकेट-9 और पॉकेट-13, सेक्टर A1-A4, नरेला में फ्लैटों की बुकिंग का लाभ उठा सकते हैं।

हाउसिंग योजना की बड़ी बातें

डिस्काउंट: भारी जन मांग पर 25% छूट के साथ और फ्लैट्स जोड़े गए हैं।

बुकिंग की तारीख: 01.06.2026, दोपहर 12:00 बजे से जारी है। आप 30 जून तक इन फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे।

सभी फ्लैट्स 'पहले आओ, पहले पाओ आधार' पर दिए जाएंगे।

पॉकेट में 70% फ्लैट पहले ही बिक चुके हैं।

पॉकेट-13, सेक्टर A1-A4, नरेला

1 BHK: 424 फ्लैट्स

शुरुआती कीमत: ₹33.63 लाख

शुरुआती क्षेत्रफल: 61.27 वर्ग मीटर

2 BHK: 776 फ्लैट्सृ

शुरुआती कीमत: ₹75.55 लाख

शुरुआती क्षेत्रफल: 126.53 वर्ग मीटर

3 BHK: 352 फ्लैट्स

शुरुआती कीमत: ₹106.79 लाख

क्षेत्रफल: 154.45 वर्ग मीटर

कीमत 25% छूट के बाद

मुख्य सुविधाएं

ई-सर्विलांस के साथ हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

नरेला उभरता हुआ एजुकेशन सेंटर है।

बड़ी-बड़ी यहां बालकनियां हैं।

पर्याप्त पार्किंग

बड़ा कॉमन स्पेस

कम्युनिटी सेंटर/क्लब हाउस होगा।

मेट्रो कनेक्टिविटी जल्द आने वाली

अन्य डिटेल्स

योजना पूरी तरह ऑनलाइन है।

फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी

रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स

सैंपल फ्लैट्स देखने के लिए खुले हैं।

यह स्कीम विशेष रूप से कार्यरत और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों (केंद्र, राज्य, PSU, विश्वविद्यालय एवं स्वायत्त संस्थानों) के लिए है।

कैसे करें अप्लाई?

DDA की आधिकारिक वेबसाइट: www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर बुकिंग कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर: 1800110332

फ्लैट की कीमत

योजना में 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स उपलब्ध हैं। 1 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि 2 BHK ₹75.55 लाख और 3 BHK ₹106.79 लाख से उपलब्ध हैं। DDA के अनुसार सभी फ्लैट्स पूरी तरह नए बने हुए हैं। इन फ्लैट में 25 फीसदी तक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।