ब्लैकरॉक की गार्गी चौधरी Tech Stocks में दे रहीं मुनाफावसूली की सलाह, जानिए क्या है वजह

गार्गी चौधरी ने अपने क्लायंट्स के लिए जारी नोट में कहा है कि इसी साल यूएस फेड ब्याज दरों में बढ़त पर अल्पविराम लगाता दिख सकता है। लेकिन उसकी पॉलिसी में कोई यू-टर्न की उम्मीद नहीं है। इस अल्पविराम से इकोनॉमी को एडजस्ट करने और दरों में बढ़ोत्तरी के असर को परखने का मौका मिलेगा

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
इस समय ग्रोथ स्टाइल इक्विटी और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर के स्टॉक्स में कीमतों में और उछाल का इंतजार न करके मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए

ब्लैकरॉक (BlackRock)टॉप स्ट्रेटजिस्ट गार्गी चौधरी (Gargi Chaudhuri) की निवेशकों को सलाह कि वे निकट की अवधि में पोर्टफोलियो में मुनाफे में होने वाली कमी से बचने के लिए अमेरिकी बाजारों में लिस्टेड टेक शेयरों में मुनाफावसूली कर लें। बता दें कि हाल के दिनों में महंगाई में आई थोड़ी कमी की वजह से इस बात की उम्मीद बढ़ी थी यूएस फेड अब ब्याज दरों में बढ़त पर लगाम लगा सकता है। इस उम्मीद के दम पर 2023 के शुरुआत में टेक शेयरों में जोरदार तेजी आई थी।

निकट की अवधि में यूएस फेड के रुख में बदलाव की उम्मीद नहीं

अब अपने क्लायंट्स को हाल ही में भेजे गए अपने नोट में गार्गी चौधरी ने कहा है कि निकट की अवधि में यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में बढ़त के दौर के थमने की संभावना बहुत कम दिख रही है। उनका कहना कि इस समय ग्रोथ स्टाइल इक्विटी और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर के स्टॉक्स में कीमतों में और उछाल का इंतजार न करके मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए।


अमेरिका में महंगाई दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके मुताबिक ही कंज्यूमर्स से व्यवहार में भी बदलाव हुआ है। दूसरी तरफ अमेरिकी लेबर मार्केट में भी जोरदार मजबूती देखने को मिल रही। ऐसे में बाजार की नकेल कसने की यूएस फेड की कोशिश के बावजूद इस साल टेक्नोलॉजी जैसे ग्रोथ स्टॉक्स में जोरदार तेजी आई है।

यूएस फेड ब्याज दरों में बढ़त पर लगा सकता है अल्पविराम लेकिन  यू-टर्न की उम्मीद नहीं

गार्गी चौधरी ने अपने क्लायंट्स के लिए जारी नोट में आगे कहा है कि इसी साल यूएस फेड ब्याज दरों में बढ़त पर अल्पविराम लगाता दिख सकता है। लेकिन उसकी पॉलिसी में कोई यू-टर्न की उम्मीद नहीं है। इस अल्पविराम से इकोनॉमी को एडजस्ट करने और दरों में बढ़ोत्तरी के असर को परखने का मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा है कि इस साल ब्याज दरें हाई लेवल पर बनी रहेंगी। जैसे ही बाजार का यकीन इस बात पर पक्का होगा वैसे ही टेक्नोलॉजी शेयरों में एकबार फिर से गिरावट शुरू हो जाएगी। ऐसे में समय रहते यूएस लिस्टेड टेक शेयरों में मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए।

F&O Manual: खरीदारी लौटने के बावजूद बाजार का सेटअप कमजोर, 17800 के स्तर पर बनी रहे नजर

टेक शेयरों की तेजी टिकाऊ नहीं

गार्गी का कहना है कि हाई ग्रोथ रेट के साथ टेक्नोलॉजी शेयर ब्याज दरों के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसे में इन शेयरों में हाल में आई तेजी टिकाऊ नजर नहीं आ रही है। इस स्थिति में इन शेयरों में मुनाफा वसूली की सलाह होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।