आज सुबह के शुरुआती कारोबार में बाजार में कुछ खरीदारी देखने को मिली। लेकिन बाजार के दायरे में ही घूम रहा था जिसमें मौके खोजने के लिए ट्रेडर्स संघर्ष करते दिख रहे थे। फिलहाल अमेरिका में महंगाई आंकड़ों से पहले बाजार में अब मजबूती दिख रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर है। निफ्टी भी 17900 के पार है लेकिन मिडकैप शेयरों में दबाव दिख रहा है। IT शेयरों में आज रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी उछला है। इस इंडेक्स के सभी 10 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। LTTS, HCL टेक, परसिस्टेंस 2 फीसदी तक भागे हैं। उधर अडानी शेयरों में आज भी बिकवाली जारी है। ग्रुप के 5 शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट में दिख रहे हैं। अदानी एंटरप्राइजेज और अंबुजा सीमेंट में भी 5 फीसदी तक की कमजोरी है।
कॉल राइटर्स की तुलना में पुट राइटर्स ज्यादा एक्टिव
ऑप्शन के मोर्चे पर नजर डालें तो आज कॉल राइटर्स की तुलना में पुट राइटर्स ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं। निफ्टी में 17800 का स्तर बुल्स के लिए युद्ध के अग्रिम मोर्चे के तौर पर उभर रहा है। इस लेवल पर बुल्स बड़ी मात्रा में पोजीशन लेते नजर आ रहे हैं। चूंकि मंदड़िए भी लड़ने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे में 18850 पर भी कुछ कॉल राइटिंग देखने को मिली है।
बेंगलूरू स्थित एक ट्रेडर राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने फिर से अडानी समूह से शेयरों में शार्ट पोजीशन ली है। उनका मानना है कि कंपनी का हालिया मार्जिन टॉपअप एक निगेटिव संकेत है।
इन शेयरों में दिखा शॉर्ट बिल्डअप
अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है। बता दें कि शॉर्ट बिल्डअप को कमजोरी का संकेत माना जाता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब हाई ओपन इंट्रेस्ट और वॉल्यूम के साथ स्टॉक की कीमत में गिरावट आती है। वहीं, अडानी समूह के ही एक स्टॉक Ambuja Cement में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि शायद इस शेयर ने अपना टॉप बना तिया है।
इन शेयरों में दिखा लॉन्ग बिल्डअप
इसके अलावा UPL, Glenmark Pharma और L&T Tech Services में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। बता दें कि लॉन्ग बिल्डअप एक बुलिश संकेत है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब स्टॉक की कीमतों ओपन इंटरेस्ट दोनों में साथ-साथ तेजी देखने को मिलती है।
L&T Tech Services और Voltas में कमाई के मौके
सेबी में पंजीकृत रिसर्च एनालिस्ट मनीष शाह का कहना है कि L&T Tech Services और Voltas में आज इंट्राडे में कमाई होने की अच्छी संभावना है। अगल-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो टेक्नोलॉजी सेक्टर में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। वहीं, रियल्टी, टेक्टाइल्स और सीमेंट सेक्टर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।