Get App

ब्लैकरॉक की गार्गी चौधरी Tech Stocks में दे रहीं मुनाफावसूली की सलाह, जानिए क्या है वजह

गार्गी चौधरी ने अपने क्लायंट्स के लिए जारी नोट में कहा है कि इसी साल यूएस फेड ब्याज दरों में बढ़त पर अल्पविराम लगाता दिख सकता है। लेकिन उसकी पॉलिसी में कोई यू-टर्न की उम्मीद नहीं है। इस अल्पविराम से इकोनॉमी को एडजस्ट करने और दरों में बढ़ोत्तरी के असर को परखने का मौका मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2023 पर 2:01 PM
ब्लैकरॉक की गार्गी चौधरी Tech Stocks में दे रहीं मुनाफावसूली की सलाह, जानिए क्या है वजह
इस समय ग्रोथ स्टाइल इक्विटी और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर के स्टॉक्स में कीमतों में और उछाल का इंतजार न करके मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए

ब्लैकरॉक (BlackRock)टॉप स्ट्रेटजिस्ट गार्गी चौधरी (Gargi Chaudhuri) की निवेशकों को सलाह कि वे निकट की अवधि में पोर्टफोलियो में मुनाफे में होने वाली कमी से बचने के लिए अमेरिकी बाजारों में लिस्टेड टेक शेयरों में मुनाफावसूली कर लें। बता दें कि हाल के दिनों में महंगाई में आई थोड़ी कमी की वजह से इस बात की उम्मीद बढ़ी थी यूएस फेड अब ब्याज दरों में बढ़त पर लगाम लगा सकता है। इस उम्मीद के दम पर 2023 के शुरुआत में टेक शेयरों में जोरदार तेजी आई थी।

निकट की अवधि में यूएस फेड के रुख में बदलाव की उम्मीद नहीं

अब अपने क्लायंट्स को हाल ही में भेजे गए अपने नोट में गार्गी चौधरी ने कहा है कि निकट की अवधि में यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में बढ़त के दौर के थमने की संभावना बहुत कम दिख रही है। उनका कहना कि इस समय ग्रोथ स्टाइल इक्विटी और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर के स्टॉक्स में कीमतों में और उछाल का इंतजार न करके मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए।

अमेरिका में महंगाई दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके मुताबिक ही कंज्यूमर्स से व्यवहार में भी बदलाव हुआ है। दूसरी तरफ अमेरिकी लेबर मार्केट में भी जोरदार मजबूती देखने को मिल रही। ऐसे में बाजार की नकेल कसने की यूएस फेड की कोशिश के बावजूद इस साल टेक्नोलॉजी जैसे ग्रोथ स्टॉक्स में जोरदार तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें