बाजार में मची खून की होली, 250 स्टॉक्स में लगा लोअर सर्किट, निवेशकों के 3.87 लाख करोड़ रुपये डूबे
बाजार में मचे रक्तपात के बीच आज एक भी सेक्टर मंदड़ियों के हमले से नहीं बच पाया। बीएसई कमोडिटीज, यूटिलिटीज और पावर प्रत्येक सेक्टर में 2 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई। एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल, आईटी, ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल और ऑइल एंड गैस इंडेक्सेस में 1.2 और 1.7 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली
बाजार में आज निवेशकों के 3.87 लाख करोड़ रुपये डूब गये जबकि बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सेशन में 265.2 लाख करोड़ रुपये से घटकर 261.22 लाख करोड़ रुपये हो गया
आज 22 फरवरी को शेयर बाजार में दो महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह से सेंसेक्स मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 60,000 अंक से नीचे फिसल गया। बीएसई के 250 शेयर में लोअर सर्किट लगा। जबकि 139 शेयरों में आज लोअर सर्किट लगा। सेंसेक्स 928 अंक या 1.53 प्रतिशत गिरकर 59,745 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 272 अंक गिरकर 17,554 पर लुढ़क गया। भारतीय रिजर्व बैंक के साथ-साथ यूएस फेड के आज के दिन बाजार के बाद आने वाले मॉनेटरी पॉलिसी मिनट जारी होने से पहले बाजार में निवेशकों और ट्रेडर्स ने सतर्कता बरती। पश्चिमी देशों की रूस की नई चेतावनियों की वजह से भी चिंता बढ़ गई।
ऊपरी सर्किट को हिट करने वाले 139 शेयरों में से कोई भी ए ग्रुप शेयरों में से नहीं रहा।
जिन कंपनियों के पास हाई लिक्विडिटी, हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम और एक्सचेंज पर सक्रिय रूप से ट्रेड होता है। उनके शेयर्स को ए ग्रुप ( A group) में शामिल किया जाता है। जबकि बी ग्रुप (B group) के शेयरों में सामान्य ट्रेडिंग वॉल्यूम होते हैं। ये रोलिंग सेटलमेंट सिस्टम के अंतर्गत आते हैं।
बी ग्रुप के जिन शेयरों में लोअर सर्किट लगा उनमें जी लर्न, सिटी नेटवर्क्स, टीजीबी होटल्स, हबटाउन, डीसीएम फिनसर्व, पीसी ज्वेलर, उमिया ट्यूब्स, पोद्दार हाउसिंग एंड डेवलपमेंट और विशाल बियरिंग्स (Zee Learn, Siti Networks, TGB Hotels, Hubtown, DCM Finserv, PC Jeweller, Umiya Tubes, Poddar Housing and Development, and Vishal Bearings) शामिल हैं।
हालांकि बाजार के निचले स्तर पर बंद होने के बावजूद बी ग्रुप में शामिल पेनिनसुला लैंड, निनटेक सिस्टम्स, कर्मा एनर्जी, सोमा टेक्सटाइल्स, इरोज मीडिया, अर्शिया और एमईपी (Peninsula Land, Nintec Systems, Karma Energy, Soma Textiles, Eros Media, Arshiya and MEP) के शेयरों ने अपर सर्किट लगाया।
कम से कम 266 शेयर 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गए। जबकि 68 शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए।
ग्रुप ए के जिन शेयर्स ने 52 वीक लो स्तर को छुआ। उसमें आरती ड्रग्स, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन, अरविंद, अदाणी टोटल गैस, बाटा इंडिया, बायोकॉन, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, डॉलर इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ग्रेफाइट इंडिया, इप्का लैबोरेटरीज, लॉरस लैब्स, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, निप्पॉन लाइफ, ऑनमोबाइल, रूपा, सीक्वेंट साइंटिफिक, टाटा टेलीसर्विसेज, यूफ्लेक्स, पारस डिफेंस और वी-मार्ट शामिल हैं।
आज बाजार में निवेशकों के 3.87 लाख करोड़ रुपये डूब गये
बाजार में मची खून की होली ने निवेशकों के लगभग 3.87 लाख करोड़ रुपये का सफाया कर दिया। जबकि बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र में 265.2 लाख करोड़ रुपये से घटकर 261.22 लाख करोड़ रुपये रह गया।
आज एक भी सेक्टर बेयर या मंदड़ियों के हमले से नहीं बचा। बीएसई कमोडिटीज, यूटिलिटीज और पावर प्रत्येक सेक्टर 2 प्रतिशत से अधिक नीचे गिर गये। कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, ऊर्जा, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल, आईटी, ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल और ऑइल एंड गैस इंडेक्सेस में 1.2 और 1.7 प्रतिशत के बीच गिरावट रही।
आज बाजार का रुझान गिरावट के पक्ष में था। बीएसई पर प्रत्येक बढ़ते शेयर के लिए लगभग तीन शेयरों में गिरावट आई।
बीएसई सेंसेक्स पर केवल आईटीसी हरे निशान में बंद हुआ।
सेंसेक्स में सबसे बड़े लूजर्स में बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, विप्रो, एलएंडटी, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक (Bajaj Finance, M&M, Bajaj Finserv, Reliance Industries, UltraTech Cement, HDFC, Wipro, L&T, Tata Steel, Titan Company, HDFC Bank and ICICI Bank) आदि शामिल रहे।
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)