बाजार में आज बिकवाली का तेज दबाव दिख रहा है। निफ्टी 17700 के नीचे फिसल गया है। बाजार में गिरावट बढ़ती हुई दिखाई दी है। एनएसई की बेंचमार्क इंडेक्स आज 200 अंक से अधिक गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गया। सेंसेक्स में 900 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी भी 700 अंक से ज्यादा फिसल गया। वहीं मिडकैप इंडेक्स में सवा परसेंट की कमजोरी नजर आई है। ऐसे बाजार में भी कमाई के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने तीन शानदार स्टॉक्स सुझाये। इसके साथ ही उन्होंने कम समय में अच्छी कमाई का सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। राजेश पालवीय ने ये ट्रेड हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत के दौरान सुझाये।
निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। इसके अलावा सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700 17600 और 17500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक में 40300, 40400 और 40500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी में 40000 39900 और 39800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार कॉल्स
ITC Future : खरीदें - 383 रुपये, स्टॉपलॉस - 376 रुपये, लक्ष्य - 405 रुपये
IRCTC Future : बेचें - 621 रुपये, स्टॉपलॉस - 640 रुपये, लक्ष्य - 605 रुपये
PIRAMAL ENTERPRISES Future : बेचें - 811 रुपये, स्टॉपलॉस - 830 रुपये, लक्ष्य - 785 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन : Voltas
राजेश पालवीय ने आज का सस्ता ऑप्शन बताते हुए इंजीनियरिंग गुड्स का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा आज उन्हें वोल्टाज का स्टॉक कमाई के लिए अच्छा लग रहा है। पूरे देश में जारी हीटवेव अलर्ट से पता चलता है कि आने वाले दिनों में देश को गर्मी के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा इस कंपनी के प्रोडक्ट्स की सेलिंग बढ़ेगी। इसका कारोबार बढ़ने से स्टॉक में उछाल आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसकी मार्च की एक्सपायरी वाली 900 के स्ट्राइक वाली कॉल 38 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 55 रुपये से 60 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 27 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )