आज 22 फरवरी को शेयर बाजार में दो महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह से सेंसेक्स मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 60,000 अंक से नीचे फिसल गया। बीएसई के 250 शेयर में लोअर सर्किट लगा। जबकि 139 शेयरों में आज लोअर सर्किट लगा। सेंसेक्स 928 अंक या 1.53 प्रतिशत गिरकर 59,745 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 272 अंक गिरकर 17,554 पर लुढ़क गया। भारतीय रिजर्व बैंक के साथ-साथ यूएस फेड के आज के दिन बाजार के बाद आने वाले मॉनेटरी पॉलिसी मिनट जारी होने से पहले बाजार में निवेशकों और ट्रेडर्स ने सतर्कता बरती। पश्चिमी देशों की रूस की नई चेतावनियों की वजह से भी चिंता बढ़ गई।
