ज्वेलरी रिटेलर ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का 1 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 के बीच कारोबार सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधि में धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार भी शामिल हैं। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कारोबार से जुड़े शुरुआती आंकड़े साझा किए। कंपनी ने बताया कि कारोबार में यह वृद्धि मुख्य रूप से खरीदारों की संख्या बढ़ने से हुई, जबकि औसत प्राप्ति (एवरेज रियलाइजेशंस) पिछले साल की समान अवधि के स्तर पर ही रही।
ब्लूस्टोन ने कहा कि रोजमर्रा के पहनावे के हिस्से के रूप में गहनों को शामिल करने का चलन बना हुआ है। इस त्योहारी सीजन में एंट्री लेवल प्राइस पॉइंट वाले प्रोडक्ट्स की मांग में भी तेजी देखी गई है। ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के को-फाउंडर और सीईओ गौरव सिंह कुशवाहा का कहना है कि इस साल त्योहारों के दौरान अधिक उपभोक्ता ब्लूस्टोन के गहने खरीद रहे हैं।
ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल 'ब्लूस्टोन' ब्रांड के तहत डायमंड, गोल्ड, प्लेटिनम और स्टडेड ज्वेलरी की पेशकश करती है। कंपनी अगस्त 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1540.65 करोड़ रुपये का था।
BlueStone का शेयर 6 महीनों में 46 प्रतिशत चढ़ा
ब्लूस्टोन ज्वेलरी का शेयर 9 नवंबर को लगभग 4 प्रतिशत बढ़त में बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 11300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 970.55 रुपये और एडजस्टेड लो 400.40 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 46 प्रतिशत और साल 2026 में अब तक 55 प्रतिशत मजबूत हुआ है।
BSE पर मौजूद डेटा के मुताबिक, ब्लूस्टोन ज्वेलरी का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 738 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 1.75 करोड़ रुपये था। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 11 लाख रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,441.23 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 26 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 2.18 करोड़ रुपये रही।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।