Get App

Taking Stock | उबलते तेल से झुलसा बाजार, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, जानिए मंगलवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल

एक्सपर्ट्स का कहना कि रूस और यूक्रेन के संघर्ष में तनाव घटने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 5:59 PM
Taking Stock | उबलते तेल से झुलसा बाजार, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, जानिए मंगलवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि बाजार क्रूड ऑयल में आई तेजी और रूस पर और प्रतिबंध लगने की संभावना के बीच दबाव में नजर आ रहे हैं.

कमोडिटी की कीमतों में उछाल के साथ ही महंगाई बढ़ने और ग्रोथ थमने के डर के चलते बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतें 13 साल के हाई पर पहुंच गई हैं। जिसके चलते बाजार आज बुरी तरह से लड़खड़ा गया। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 77 रुपये के अपने ऑल टाईम लो पर पहुंच गया। आज लगातार बाजार में पांचवे दिन गिरावट देखने को मिली। बाजार के लिए आज का दिन ब्लैक मंडे रहा। निफ्टी 7 महीने के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो, एफएमसीजी और इंडेक्स हैवी वेट रिलायंस में भारी गिरावट देखने को मिली है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1491.06 अंक यानी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 52,842.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.20 अंक यानी 2.35 फीसदी टूटकर 15,863.15 के स्तर पर बंद हुआ।

आज की गिरावट में एक ही दिन में निवेशकों के 5.68 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए और बीएसई की मार्केट कैप पिछले शुक्रवार के 246.8 लाख करोड़ रुपये से घटकर 241.1 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। अगर हम फरवरी के शुरुआत से अब तक की गिरावट पर नजर डालें तो अब तक बाजार में 29 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। इस दौरान बाजार अक्टूबर 2021 के अपने हाई से करीब 15 फीसदी टूट चुका है।

जानिए मंगलवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें