Dividend Stock: हर एक शेयर पर मिलेगा ₹4 का डिविडेंड, 27 मार्च है रिकॉर्ड डेट

Bombay Burmah Trading Corporation Share Price: BSE के डेटा के मुताबिक, बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन का शेयर पिछले 6 महीनों में 31 प्रतिशत नीचे आया है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 73 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 9:04 PM
Story continues below Advertisement
Bombay Burmah Trading Corporation का मार्केट कैप 12,700 करोड़ रुपये है।

Bombay Burmah Trading Corporation Dividend: वाडिया ग्रुप की 160 साल से भी ज्यादा पुरानी कंपनी बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। डिविडेंड दिए जाने का फैसला कंपनी के बोर्ड की 21 मार्च को हुई मीटिंग में लिया गया था।

इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड 12 फरवरी 2025 को घोषित किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 फरवरी थी। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी ने 1.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटा था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

Bombay Burmah Trading Corporation शेयर 2.5% चढ़कर बंद


बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के शेयर की कीमत 24 मार्च को 2.5 प्रतिशत बढ़त के साथ BSE पर 1831.50 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 12,700 करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,972.60 रुपये 1 अक्टूबर 2024 को क्रिएट हुआ था। वहीं 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,322.55 रुपये 4 जून 2024 को देखा गया।

एक सप्ताह में 12 प्रतिशत उछला

BSE के डेटा के मुताबिक, बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन का शेयर पिछले 6 महीनों में 31 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं साल 2025 में अब तक यह 18 प्रतिशत की गिरावट देख चुका है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में इसने लगभग 12 प्रतिशत की तेजी देखी है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

SEBI Board Meet: अब 1 साल तक की फीस एडवांस में ले सकेंगे इनवेस्टमेंट एडवायजर्स और रिसर्च एनालिस्ट्स

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 73 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 96 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 13.77 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 261.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।