Bondada Engineering Share Price: इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेक्टर की कंपनी बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर में 13 जून को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। कंपनी को NLC India Limited से एक वर्क ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह वर्क ऑर्डर खावड़ा, गुजरात में 600MW ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए बैलेंस ऑफ सिस्टम वर्क को लेकर है। इसमें SCOD के बाद 3 साल के लिए ऑपरेशंस एंड मेंटीनेंस (O&M) भी शामिल है। वर्क ऑर्डर GST समेत 9,39,39,76,731 रुपये का है।
