BPCL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22500, 22600 और 22700 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22500, 22400 और 22300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 48800, 49000 और 49200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 48700, 48600 और 48500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 3:19 PM
BPCL पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 640 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में अपोलो हॉस्पिटल, एचसीएल टेक, आईडीएफसी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एसबीआई कार्ड के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एक्साईड, युनाइटेड स्पिरिट्स, सेल, गोदरेज प्रॉपर्टीज, डिक्सन टेक्नोलॉजी के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा चंबर फर्टिलाइजर्स, बलरामपुर चीनी, आदित्य बिरला कैपिटल, इंफो एज, आईओसी में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एलएंडटी फाइनेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमफैसिस, इंडियन होटल्स, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22500, 22600 और 22700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22500, 22400 और 22300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48800, 49000 और 49200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48700, 48600 और 48500 के स्तर पर नजर आये।


    ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

    NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Pidilite Future : खरीदें - 3033 रुपये, टारगेट - 3080 रुपये, स्टॉपलॉस - 2980 रुपये

    Tata Power Future : खरीदें - 449 रुपये, टारगेट - 460 रुपये, स्टॉपलॉस - 439 रुपये

    SBI Future : खरीदें - 812 रुपये, टारगेट - 840 रुपये, स्टॉपलॉस - 795 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः BPCL

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने BPCL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि BPCL की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 640 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 21 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 26/32 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।