ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

IOC पर JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक ने 176 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 195 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Balarampur Chini पर EQUINOX के पंकज रांदड ने 405 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 470 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 12:46 PM
NBCC पर Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने 143 रुपये के लेवल पर 160 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक, EQUINOX के पंकज रांदड और Prithvi Finmart के हरीश जुजारे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स खरीदारी करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला शेयरः BUY IOC


    सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 176 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 195 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 167 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    EQUINOX के पंकज रांदड का कमाईवाला स्टॉकः BUY Balrampur Chini

    पंकज रांदड ने इस स्टॉक में 405 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 385 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 470 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY NBCC

    हरीश जुजारे ने इसमें 143 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 160 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 136 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एक्शन में बुल्स, एक्सपर्ट्स ने HPCL, इंडियन होटल्स, रिलायंस और Zaggle Prepaid में कराई खरीदारी, जानें टारगेट

    JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला शेयरः BUY Chambal Fertilizer

    सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 436 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 490 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 410 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    EQUINOX के पंकज रांदड का कमाईवाला स्टॉकः BUY IDBI Bank

    पंकज रांदड ने इस स्टॉक में 92 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 87 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Intellect Design Arena

    हरीश जुजारे ने इसमें 1097 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1180 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1025 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला शेयरः BUY Tata Power

    सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 446 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 490 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 430 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    EQUINOX के पंकज रांदड का कमाईवाला स्टॉकः BUY ITI

    पंकज रांदड ने इस स्टॉक में 314 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 290 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 360 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Triveni Engineering

    हरीश जुजारे ने इसमें 374 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 410 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 365 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।