हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एक्शन में बुल्स, एक्सपर्ट्स ने HPCL, इंडियन होटल्स, रिलायंस और Zaggle Prepaid में कराई खरीदारी, जानें टारगेट

HPCL के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल 23 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 18 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
Zaggle Prepaid पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 310 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 22500 के ऊपर टिका। बैंक निफ्टी में 500 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर फ्लैट कारोबार करते नजर आये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एचपीसीएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने इंडियन होटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए रिलायंस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने जैगल प्रीपेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HPCL

    सच्चितानंद उत्तेकर ने HPCL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 23 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 18 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Indian Hotels Future


    चंदन तापड़िया ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 585 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 608 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 572 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: एसबीआई लाइफ, आरबीएल बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर आज ब्रोकरेजेज ने लगाया बड़ा दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Reliance

    आशीष बहेती ने Reliance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Reliance में 2930 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2900 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Zaggle Prepaid

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Zaggle Prepaid का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Zaggle Prepaid के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 310 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 360 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।