Stocks on Broker's Radar: एसबीआई लाइफ, आरबीएल बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर आज ब्रोकरेजेज ने लगाया बड़ा दांव

Stocks on Broker's Radar: RBL BANK पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल कॉल देकर इसका टारगेट 270 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में मुनाफा अनुमान से 7 प्रतिशत बढ़कर 350 करोड़ रुपये रहा। बैंक के 20% लोन ग्रोथ, मजबूत शुल्क आय गति के कारण PPOP में सालाना आधार पर 49% की वृद्धि हुई

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
SBI LIFE पर एचएसबीसी ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट 1,790 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: एसबीआई लाइफ (SBI Life) का Q4 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत बढ़कर 811 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का प्रीमियम 4,550 करोड़ रुपये से 17.1% बढ़कर 5,330 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 1,440 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,510 करोड़ रुपये हो गया। एचएसबीसी ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। RBL Bank Media Call में बताया गया कि बैंक की डिपॉजिट कॉस्ट स्थिर है। आने वाले दिनों में भी NIM इसी रेंज में रह सकता है। वहीं साल के आखिर में NIM में बढ़ोतरी संभव है। आरबीएल बैंक पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल कॉल दी है। IDFC FIRST BANK का Q4FY24 में मुनाफा सालाना आधार पर 9.8% घटकर 724.3 करोड़ रुपये रहा। इस स्टॉक पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल कॉल दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    HSBC ON SBI LIFE

    एचएसबीसी ने एसबीआई लाइफ पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1,790 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में अच्छी एपीई वृद्धि देखने को मिली। इसके साथ इसमें क्रमिक मार्जिन विस्तार नजर आया। इसका लागत कम हुई। Q4 में कंपनी ने परसिस्टेंस में सुधार दर्ज किया जो प्रमुख सकारात्मक बातें रहीं। 16% की एपीई सीएजीआर के चलते कंपनी द्वारा एक स्थिर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस का अनुमान जताया गया है। FY24-27 में 29% का औसत मार्जिन नजर आया।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई


    JPMORGAN ON RBL BANK

    जेपी मॉर्गन ने आरबीएल बैंक पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसका टारगेट 270 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में मुनाफा 350 करोड़ रुपये रहा जो कि बेहतर शुल्क के कारण अनुमान से 7% ज्यादा रहा। 20% ऋण वृद्धि, मजबूत शुल्क आय गति के कारण PPOP में सालाना आधार पर 49% की वृद्धि हुई। कंपनी PPOP मार्जिन में सुधार के अपने लक्ष्य पर काम कर रही है। कंपनी का एसेट क्वालिटी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। MFIऔर क्रेडिट कार्ड बुक में स्लिपेज अधिक होने से क्रेडिट लागत 2% बढ़ गई। यह संभवतः बैंक में न्यू नॉर्मल है।

    JPMORGAN ON IDFC FIRST BANK

    जेपी मॉर्गन ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसका टारगेट 75 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उच्च क्रेडिट लागत के कारण Q4 मुनाफा स्ट्रीट के अनुमान से 5% कम रहा। बैंक का कोर RoA 1% पर बना हुआ है। इसके साथ ही एलीवेटेड ओपेक्स प्रतिकूल स्थिति में बना हुआ है। बैंक ने अच्छे एडवांसेज ग्रोथ के बावजूद मजबूत जमा वृद्धि ने इनक्रीमेंटल LDR को 68% पर बनाए रखा। मुख्य सकारात्मक बात यह थी कि शुल्क आय में सालाना आधार पर 36% की वृद्धि हुई।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।