Dealing Room Check: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले बाजार में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 19000 के नीचे फिसला। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा नजर आई। मिडकैप ने भी अपनी बढ़त गंवाई। रियल्टी, PSU बैंक, फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि मेटल, IT, PSE शेयरों में बिकवाली नजर आई। ऑटो, एनर्जी, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग रही। नवरात्री, दशहरे में देश में गाड़ियां जमकर बिकीं। मारुति, टाटा मोटर्स, M&M, बजाज ऑटो, हीरो मोटो सभी के आंकड़े अनुमान से काफी अच्छे रहे। बस ट्रैक्टर बिक्री के मोर्चे पर निराशा नजर आई। महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री अक्टूबर में घटी। फंडिंग की खबरों के बीच वोडाफोन आइडिया में तूफानी तेजी देखने को मिली। तीन दिन में शेयर 20% से ज्यादा दौड़ा। इंडस टावर भी 3 सत्रों में 9% चढ़ा। इस बीच डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में बीपीसीएल और टाटा स्टील के शेयरों में अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टाटा ग्रुप के दिग्गज स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से टाटा स्टील पर बिकवाली करवाई। उनका मानना है कि ये शेयर लुढ़क कर 112-114 रुपये के लेवल तक गिर सकता है। डीलर्स की इस शेयर में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की राय है। डीलर्स के मुताबिक स्टील शेयरों में आज बिकवाली हुई है। इस काउंटर में 22 लाख शेयरों का OI बढ़ा और नए शॉर्ट बने हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने ऑयल मार्केटिंग कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से बीपीसीएल के शेयर मे खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 365-375 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसमें 4 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)