Taking Stock: लगातार दूसरे दिन की बिकवाली से निफ्टी 19,000 के नीचे फिसला, जानें 2 नवंबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल
LKP Securities के कुणाल शाह निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इसमें तत्काल रेजिस्टेंस ऊपर की तरफ 19,100 पर दिखाई दे रहा है। इस लेवल के ब्रेक होने पर इसमें शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है। तब इंडेक्स 19,250-19,300 की रेंज तक चढ़ सकता है। इसके विपरीत 18,940 का लेवल टूटने पर ये नये लो लेवल्स तक फिसल सकता है
Taking Stock:भारतीय इक्विटी इंडेक्सेस 1 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र के लिए निगेटिव नोट पर बंद हुए। इसमें निफ्टी 19,000 से नीचे रहा। अक्टूबर महीने के लिए कमजोर मैन्युफैक्चरिंग डेटा और आज रात FOMC बैठक के नतीजे से पहले इसमें दबाव देखने को मिला। बाजार के अंत में सेंसेक्स 283.60 अंक या 0.44 प्रतिशत नीचे 63,591.33 पर बंद हुआ। निफ्टी 90.45 अंक या 0.47 प्रतिशत नीचे 18,989.20 पर बंद हुआ। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार की शुरुआत निगेटिव रही। बाजार फर्स्ट हाफ में सीमित दायरे में रहा। हालांकि दिन के निचले स्तर के करीब बंद होने से पहले, अधिकांश सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली। इस बीच सेकंड हाफ में बाजार में गिरावट बढ़ गई।
Stocks and sectors
निफ्टी के टॉप लूजर्स में Adani Enterprises, Coal India, Adani Ports, SBI Life Insurance और Asian Paints के शेयर शामिल रहे। जबकि Sun Pharma, BPCL, Hindalco Industries, Bajaj Auto और Reliance Industries के शेयर टॉप गेनर्स रहे।
हेल्थकेयर, तेल एवं गैस और रियल्टी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, आईटी और पावर 0.5-1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत गिरा। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ।
बीएसई पर आज Vodafone Idea, Birlasoft, Godfrey Phillip, Global Health, DLF, Angel One, Welspun India, Persistent Systems, Sanofi India और Solar Industries के शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर छुआ।
गुरूवार 2 नवंबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल
Mehta Equities के प्रशांत ताप्से की बाजार पर राय
बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली के चलते ट्रेडर्स सतर्क रवैया अपनाना जारी रख सकते हैं। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली के चलते सेंटीमेंट्स पर असर हुआ है। कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे बहुत उत्साहजनक नहीं होने से भी निवेशकों का आकर्षण कम हो रहा है। प्रशांत ने कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी में ऊपर की तरफ की रैली केवल बड़े रेजिस्टेंस 19289 के लेवल को पार करने पर ही दिखाई देगी। जबकि निफ्टी में 18823 के लेवल पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
FOMC मीटिंग के पहले निफ्टी पर दबाव देखने को मिला। इसमें हायर लेवल्स पर बिकवाली नजर आई। लेकिन इसे 18,940 के लेवल पर अच्छा सपोर्ट भी मिला। इसमें तत्काल रेजिस्टेंस ऊपर की तरफ 19,100 पर दिखाई दे रहा है। इस लेवल के ब्रेक होने पर इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलेगी। ऐसे में ये 19,250-19,300 की रेंज तक चढ़ सकता है। इसके विपरीत क्लोजिंग बेसिस पर निचले सपोर्ट लेवल 18,940 के टूटने पर इसमें बिकवाली का दबाव बढ़ेगा। इसके बाद ये नये लो लेवल्स तक फिसल सकता है।
बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए कुणाल शाह ने कहा कि इंडेक्स ने एक डोजी कैंडल बनाया। ये पैटर्न मौजूदा स्तरों पर अनिश्चितता की स्थिति का संकेत दे रहा है। जिसमें बुल्स और बेयर्स के बीच संघर्ष होता दिखाई देता है। इंडेक्स पर 43,000 पर तत्काल रेजिस्टेंस देखा गया है। इसमें महत्वपूर्ण ओपन इंटरेस्ट कॉल साइड पर दिख रहा है। इस स्तर से ऊपर ब्रेकआउट आने पर इंडेक्स 43,500 की ओर शॉर्ट-कवरिंग चाल दिखा सकता है। इसके विपरीत बैंक निफ्टी में निचला सपोर्ट 42,400 पर है। यदि क्लोजिंग बेसिस पर ये लेवल ब्रेक होता है, तो इसमें बिक्री का दबाव बढ़ सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)