तीसरी तिमाही में BPCL का मुनाफा 90 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। जबकि रेवेन्यू में 10 फीसदी की बढ़त हुई है। मार्जिन में सुधार और GRM में भी बढ़त रही है। हालांकि ये सभी आंकड़े अनुमान से कम रहे हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी के GRMs (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) 4.40 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 5.60 डॉलर प्रति बैरल रही है। वहीं, LPG अंडर रिकवरी 4,120 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,229 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने प्राज इंडस्ट्रीज के साथ JV किया है। ये करार कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट के लिए किया गया है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने नुनुकन (Nunukan) ब्लॉक में निवेश को मंजूरी के दे दी है। इस ब्लॉक में 21.1 करोड़ डॉलर का निवेश होगा। नुनुकन ब्लॉक में BPCL की हिस्सेदारी 16.23 फीसदी है।