Get App

Brent Crude की कीमतों में लगी आग, 115 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

जून डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3.5 फीसदी उछलकर 115.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.7 फीसदी उछाल के साथ 103.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। क्रूड की बढ़ती कीमतें भारत में सरकार की चिंता बढ़ा सकती हैं। क्रूड पिछले दो महीनों में करीब 50 फीसदी चढ़ा है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 4:24 PM
Brent Crude की कीमतों में लगी आग, 115 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
क्रूड ऑयल में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी का असर 29 अप्रैल को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों पर दिखा।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 29 अप्रैल को बड़ी तेजी आई। जून डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3.5 फीसदी उछलकर 115.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.7 फीसदी उछाल के साथ 103.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसकी बड़ी वजह अमेरिका-ईरान में दूसरे दौर की बातचीत में हो रही देर है। दोनों देशों की लड़ाई शुरू होने के बाद से क्रूड 49 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है।

अमेरिका बढ़ा सकता है नाकेबंदी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड में अचानक उछाल की वजह कुछ खबरें हैं। इन खबरों में कहा गया है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। ऐसा होने पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ऑयल की सप्लाई नहीं हो पाएगी। इससे भारत सहित दुनियाभर में ऑयल की कमी पैदा हो सकती है। इस वजह से क्रूड की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है।

ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर करेगा अमेरिका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें