TCS के MD & CEO के इस्तीफे के बाद क्या ब्रोकरेज फर्म अभी भी स्टॉक पर हैं बुलिश

TCS पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 3,350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक सीईओ का नियोजित इस्तीफा आश्चर्यजनक रहा है। इसकी वजह से एक शॉर्ट टर्म गतिरोध पैदा हो सकता है। लेकिन फिर भी आने वाले महीनों में स्टॉक के कमजोर प्रदर्शन की आशंका नहीं है ऐसा हमें लगता है

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 11:18 AM
Story continues below Advertisement
TCS पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने आईटी शेयर का लक्ष्य 3,550 रुपये निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS में मैनेजमेंट बदलाव हुआ है। TCS के MD & CEO राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दिया है। इनका इस्तीफा 15 सितंबर 2023 से लागू होगा। कंपनी ने इनक स्थान पर के कृतिवासन को TCS का नया CEO नियुक्त किया है। के कृतिवासन की नियुक्ति 16 मार्च से लागू हो गई है। जबकि के कृतिवासन FY24 में MD & CEO का पदभार संभालेंगे। वहीं 15 सितंबर 2023 तक राजेश गोपीनाथन कंपनी में बने रहेंगे। राजेश गोपीनाथन अपने नये सीईओ के कृतिवासन को सहयोग करेंगे। हालांकि कृतिवासन के नियुक्ति के लिए शेयरहोल्डर की मंजूरी अभी बाकी है। इस बड़े बदलाव के बाद जानते हैं इस दिग्गज स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की राय

    BROKERAGES ON TCS

    BERNSTEIN ON TCS

    बर्नस्टीन ने टीसीएस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 3840 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी में आश्चर्यजनक बदलाव के साथ नए सीईओ की नियुक्ति हुई है। एक चुनौतीपूर्ण मैक्रो वातावरण के दौरान नेतृत्व परिवर्तन अप्रत्याशित रहा। कंपनी को नए सीईओ के तहत बड़ी लागत वाली टेक-आउट डील पर रणनीति जारी रखने की उम्मीद है। अप्रत्याशित सीईओ परिवर्तन कमजोर मैक्रो और रीबिल्डिंग कंपटीशन के बीच वोलैटिलिटी ला सकता है।


    TCS के राजेश गोपीनाथन पांचवें सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी सीईओ, जानें अन्य आईटी लीडर्स की सैलरी

    CLSA On TCS

    सीएलएसए ने टीसीएस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,550 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के नेतृत्व में ये एक अप्रत्याशित परिवर्तन है। इसमें ट्रांजीशन सुचारू रहने की संभावना है। उत्तराधिकार की योजना विशेष रूप से लंबी अवधि के निवेशकों के लिए प्वाइंट ऑफ फोकस बन सकती है।

    MS ON TCS

    मॉर्गन स्टैनली ने टीसीएस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सीईओ का नियोजित इस्तीफा एक आश्चर्य के रूप में नजर आया है। इससे एक शॉर्ट टर्म गतिरोध पैदा हो सकता है। हालांकि ऐसा पहले भी देखा गया है लिहाजा ट्रांजीशन के सुचारू और अच्छी तरह से प्रबंधित होने की अपेक्षा करनी चाहिए। हमें लगता है कि आने वाले महीनों में स्टॉक के कमजोर प्रदर्शन की आशंका नहीं है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।