AMBUJA Cements के शेयर फिसले, ब्रोकरेज फर्मों से जानें गिरावट पर खरीदें या अभी रहें दूर

Jefferies की Ambuja Cements पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि ये कंपनी मध्यम से लंबी अवधि में जोरदार ग्रोथ दिखा सकती है। इसलिए इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए और इसमें 620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 11:35 AM
MACQUARIE ने AMBUJA Cements पर निवेश रणनीति बताते हुए इस आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसका CY22 & CY23 के लिए EBITDA अनुमान क्रमशः 9% & 1% घटाया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अंबुजा सीमेंट्स (AMBUJA Cements) के मैनेजमेंट ने कहा कि अगले पांच सालों में कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना करने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। कंपनी के नतीजे जारी होने के बाद लंबे वीकेंड के चलते मुख्य रूप से पूरे दिन के लिए आज मंगलवार को बाजार में कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में ये सीमेंट स्टॉक लुढ़कता हुआ नजर आया। आज सुबह 11.08 बजे अंबुजा सीमेंट 0.46 प्रतिशत या 2.40 रुपये गिरकर 514.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

    INVESTEC की AMBUJA Cements पर निवेश रणनीति

    INVESTEC ने AMBUJA पर निवेश रणनीति बताते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए 725 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि उनके लिए सीमेंट सेक्टर का ये सबसे पसंदीदा स्टॉक है।

    Jefferies की Ambuja Cements पर निवेश रणनीति


    Jefferies ने Ambuja Cements पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि कंपनी ने सालाना आधार पर 57 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा कमाया है। हालांकि तीसरी तिमाही में इसके EBITDA में गिरावट नजर आई है। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ सालाना 14 प्रतिशत रही जो कि इंडस्ट्री के ग्रोथ से ज्यादा देखने को मिली। मैनेजमेंट अगले 5 सालों में सीमेंट क्षमता को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। उनका मानना है कि ये कंपनी मध्यम से लंबी अवधि में जोरदार ग्रोथ दिखा सकती है। लिहाजा इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए और इसमें 620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    Kotak Mahindra Bank के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटे, 5 टॉप ब्रोकरेजेज से जानें निकल जाएं या होल्ड करें

    MACQUARIE की AMBUJA Cements पर निवेश रणनीति

    MACQUARIE ने AMBUJA Cements पर निवेश रणनीति बताते हुए इस आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए टारगेट प्राइस 587 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी लागत अनुमान से ज्यादा होने के कारण EBITDA कमजोर नजर आया। इन्होंने इसका CY22 & CY23 के लिए EBITDA अनुमान क्रमशः 9% & 1% घटाया है।

     

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।