कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 751 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वाहन निर्माता ने एक साल पहले की अवधि में 901 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय लगभग 33 प्रतिशत बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये रही। जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,744 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वर्ष के लिए आय बढ़कर 36,144 करोड़ रुपये रही जबकि Q4FY22 में आय 21,688 करोड़ रुपये रही थी।
अशोक लीलैंड का चौथी तिमाही में EBITDA पिछले साल के 8.9 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत हो गया। जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 209 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 10.97 प्रतिशत हो गया।
जानिये स्टॉक पर ब्रोकरेजेज की राय
रिसर्च हाउस ने 184 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ Ashok Leyland के स्टॉक पर 'खरीदारी' की रेटिंग रखी है। उनका कहना है कि Q4FY23 EBITDA मार्जिन ने उम्मीद से ज्यादा रही। ऑपरेटिंग लीवरेज और हायर ग्रॉस मार्जिन से EBITDA मार्जिन बढ़ी। कंपनी का रेवन्यू काफी हद तक अनुमानों के अनुरूप था और प्रति वाहन औसत वसूली बढ़ी। नोमुरा का मानना है कि डिमांड फ्रेमवर्क के कारण कमर्शियल व्हीकल साइकल पॉजिटिव बना रहेगा।
MHCV वॉल्यूम में वृद्धि और बाजार हिस्सेदारी बढ़ने के कारण वॉल्यूम 22.5 प्रतिशत बढ़कर 59,700 यूनिट हो गया। रियलाइजेशन सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 3 प्रतिशत बढ़ गया। इसे मूल्य वृद्धि द्वारा सहरा मिला। शुद्ध रेवन्यू 33 प्रतिशत बढ़कर 116.3 अरब रुपये (अनुमान के मुताबिक) हो गया।
इस दौरान ग्रॉस मार्जिन में सालाना आधार पर 270 बेसिस प्वाइंट सुधरकर 24.4 प्रतिशत हो गया।
अन्य खर्चों के कम होने से 10.2 प्रतिशत के अनुमान के मुकाबले EBITDA margin 11 प्रतिशत तक बढ़ गई। कंपनी का EBITDA 12.1 अरब रुपये के अनुमान के मुकाबले सालाना आधार पर 64 प्रतिशत या तिमाही आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 12.8 अरब रुपये हो गया।
ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर 'मेंटेन' रेटिंग बरकरार रखी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)