Get App

Ashok Leyland का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 17% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज का बुलिश नजरिया बरकरार

Ashok Leyland का चौथी तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 751 करोड़ रुपये का मुनाफा रहा। कंपनी ने एक साल पहले की चौथी तिमाही में 901 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। ऑपरेशंस से कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,744 करोड़ रुपये से 33 प्रतिशत बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये रही

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 24, 2023 पर 9:58 AM
Ashok Leyland का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 17% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज का बुलिश नजरिया बरकरार
Ashok Leyland पर Nomura ने खरीदारी की रेटिंग दी है। रिसर्च हाउस ने 184 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है

कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 751 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वाहन निर्माता ने एक साल पहले की अवधि में 901 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय लगभग 33 प्रतिशत बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये रही। जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,744 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वर्ष के लिए आय बढ़कर 36,144 करोड़ रुपये रही जबकि Q4FY22 में आय 21,688 करोड़ रुपये रही थी।

अशोक लीलैंड का चौथी तिमाही में EBITDA पिछले साल के 8.9 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत हो गया। जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 209 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 10.97 प्रतिशत हो गया।

जानिये स्टॉक पर ब्रोकरेजेज की राय

Nomura

सब समाचार

+ और भी पढ़ें