BAJAJ AUTO का शेयर 6% चढ़ा, मुनाफा बुक करें या होल्ड करें ब्रोकरेज से जानें

BAJAJ AUTO पर जेपी मॉर्गन ने रेटिंग को अपग्रेड करके ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य बढ़ाकर 4400 रुपये तय किया है। कंपनी EVs पर अपना फोकस बढ़ा रही है। EVs पर आक्रामक रूप से फोकस बढ़ाने की वजह से ब्रोकरेज ने रेटिंग बढ़ाई है। FY23-25 के लिए ब्रोकरेज ने ईपीएस अनुमान 8-13% बढ़ाया है

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
Bajaj Auto पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर ब्रोकरेज ने इस शेयर का लक्ष्य 4,300 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजाज ग्रुप की ऑटो सेक्टर में कारोबार करने वाली बजाज ऑटो (BAJAJ AUTO) ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अच्छे नतीजे जारी किये हैं। कंपनी का मुनाफा 23% बढ़ गया जबकि कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA रिकॉर्ड HIGH पर पहुंच गया। इसी अवधि में कंपनी के मार्जिन में भी सुधार नजर आया है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 22.8% बढ़कर 1,491 करोड़ रुपये रहा। जबकि सालाना आधार पर कंपनी की रेवन्यू 3.2% बढ़कर 9,315 करोड़ रुपये रही। नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने स्टॉक पर अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। जानते है किस ब्रोकरेज हाउस ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    आज 27 जनवरी को सुबह 9.41 बजे बजाज ऑटो का स्टॉक एनएसई पर 6.04 प्रतिशत या 224.60 रुपये चढ़कर 3942 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

    BROKERAGES ON BAJAJ AUTO


    JP MORGAN ON BAJAJ AUTO

    जेपी मॉर्गन ने बजाज ऑटो पर रेटिंग को अपग्रेड करके ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसका टारगेट बढ़ाकर 4400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने EVs पर अपना फोकस बढ़ाया है। कंपनी द्वारा EVs पर आक्रामक रूप से फोकस बढ़ाने की वजह से रेटिंग अपग्रेड किया है। इन्होंने कंपनी का FY23-25 के लिए ईपीएस अनुमान 8-13% बढ़ाया है।

    MS On Bajaj Auto

    मॉर्गन स्टैनली ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसका टारगेट बढ़ाकर 4,449 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बजाज ऑटो निर्यात और घरेलू दोपहिया वाहनों में मंदी देखने को मिल रहा है। लेकिन इसका वैल्यूएशन आकर्षक लग रहा है। EV लॉन्च और ट्रायम्फ के साथ सफल प्रीमियम क्रूजर लॉन्च से री-रेटिंग होने के चांसेज बढ़ सकते हैं।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

    CLSA On Bajaj Auto

    सीएलएसए ने बजाज ऑटो पर कहा है कि आरएम लागत के घटने, एफएक्स रियलाइजेशन बेहतर होने और बढ़िया प्रोडक्ट मिक्स के चलते मार्जिन में एक्सपांशन देखने को मिल सकता है। हायर रेवन्यू और मार्जिन की उम्मीद के चलते इन्होंने इसका FY24/25 के लिए अर्निंग एस्टीमेट 14%/15% बढ़ाया है।

    ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य बढ़ाकर 4,619 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    Jefferies On Bajaj Auto

    जेफरीज ने बजाज ऑटो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 4,300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी EBITDA/Vehicle ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कंपनी को उम्मीद है कि 2023 के मध्य में एक्सपोर्ट में सुधार होगा।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।