सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई
DLF पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 37% बढ़कर 519.2 करोड़ रुपये रहा है। जबकि कंपनी की रेंटल आय 16% बढ़कर 1363 करोड़ रुपये रही है। कुल बुकिंग में नई बुकिंग की हिस्सेदारी तीसरी तिमाही में 89% रही। इसकी वजह से ये शेयर आज फोकस में रहेगा
टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने तीसरी तिमाही के लिए शानदार नतीजे पेश किये। दो साल बाद कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22% से ज्यादा बढ़ा है। JLR का कैशफ्लो पॉजिटिव हुआ और मार्जिन में भी सुधार दिखाई दिया है। वहीं बजाज ऑटो के नतीजे भी अच्छे आये हैं। कंपनी का मुनाफा 23% बढ़ा है जबकि कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी दिखी है। नतीजों के बाद इन दो स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। डॉ रेड्डीज की आय और मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ये स्टॉक भी फोकस में रहेगा। इनके अलावा आज सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इन पर दांव लगाने के बारे में निवेशकों और ट्रेडर्स की नजरें रहेंगी।
कंपनी की FY24 में EVX SUV की लॉन्च करने की योजना है। कंपनी 2030 तक 6 नई EV गाड़ियां लॉन्च करेगी
2) M&M (GREEN)
कंपनी ने E-SUV, XUV400 की बुकिंग शुरू की है
3) VODAFONE IDEA (GREEN)
31 जनवरी को प्रेफरेंशियल शेयर जारी करने पर बोर्ड की बैठक होगी। ATC टेलीकॉम इंफ्रा को प्रेफरेंशियल जारी करने पर बोर्ड की बैठक होगी
4) ARVIND (GREEN)
कंपनी ने रीन्यू ग्रीन (GJ EIGHT) में 31.20% हिस्सेदारी खरीदी है
5) KABRA EXTRUSIONTECHNIK (GREEN)
कंपनी को EV BATTERIES के लिए सर्टिफिकेशन मिला है
6) RVNL (GREEN)
बजट के मद्देनजर शेयर में तेजी की उम्मीद है
7) IRFC (GREEN)
बजट के मद्देनजर शेयर में तेजी की उम्मीद है
8) RITES (GREEN)
बजट के मद्देनजर शेयर में तेजी की उम्मीद है
9) TATA STEEL LONG PRODUCTS (RED)
Q3 103 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 236 करोड़ रुपये का घाटा हुआ
10) PREMIER EXPLOSIVES (RED)
24 जनवरी से तेलंगाना के मनुगुरु प्लांट में कर्मचारी हड़ताल पर हैं
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )