Trade setup for Friday: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17849 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17789 और 17789 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18043 फिर 18103 और 18201 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 10:43 PM
Story continues below Advertisement
25 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2393.94 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1378.49 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 25 जनवरी को बाजार पिछले कुछ दिनों के अपवर्ड कंसोलीडेशन के बाद 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन बाजार 50 DEMA और 100 DEMA के नीचे बंद हुआ था। बाजार पर मंदड़ियो की पकड़ मजबूत होती दिखी थी और मंथली एक्सपायरी के दिन सभी सेक्टरों के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स 774 अंक गिरकर 60205 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 226 अंको की गिरावट के साथ 17892 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 25 जनवरी को डेली चार्ट पर लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन के साथ एक बड़ा बियरिश कैंडल बनाया था। ये बाजार में निगेटिव ट्रेंड कायम रहने का संकेत है। लेकिन निफ्टी रेंज के निचले छोर पर स्थित 17800 के आसपास सपोर्ट लिया है। ये स्तक निफ्टी के आगे के मूव के लिए काफी अहम है।

25 जनवरी को दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 index 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि इस समय बाजार का सेंटीमेंट काफी खराब दिख रहा है। RSI (relative strength index) इंडीकेटर पर बियरिश क्रॉसओवर दे रहा है। अब अगर निफ्टी 17840 के नीचे गिरता है तो और गिरावट आ सकती है। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18,000 पर सपोर्ट दिख रहा है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17849 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17789 और 17789 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18043 फिर 18103 और 18201 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41518 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 41237 और 40781 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42429 फिर 42711 और 43166 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17900 की स्ट्राइक पर 1.12 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 99.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 86.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 72.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18100 और फिर 18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17800 की स्ट्राइक पर 54.41लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17900 पर सबसे ज्यादा 53.16 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 43.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 9.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17700 पर भी 7.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17500 पर 6.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

18,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18100 और फिर 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

रोलओवरर्स

एक्सपायरी के दिन जिन 10 स्टॉक्स में सबसे ज्यादा रोलओवर देखने को मिला उनमें Bosch, Nestle, Eicher Motors, Dr Reddy's Laboratories और Honeywell Automation के नाम शामिल हैं। इनमें 98 फीसदी से ज्यादा रोलओवर देखने को मिला।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें HDFC AMC, Colgate Palmolive, HCL Technologies, Britannia Industries, और Reliance Industries के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

25 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2393.94 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1378.49 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

3 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 25 जनवरी के कारोबार में 3 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Britannia, Zydus Life Sciences और Bajaj Auto के नाम शामिल हैं।

172 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 25 जनवरी के कारोबार में जिन 172 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Marico, Power Grid Corporation of India, HCL Technologies,ITC और Gujarat Gas के नाम शामिल हैं।

5 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 25 जनवरी के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Ambuja Cements, Granules India, State Bank of India, DLF और PI Industries के नाम शामिल हैं।

Bajaj Auto Q3: मजबूत नतीजों के बाद बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, बढ़ाया टारगेट

15 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 25 जनवरी के कारोबार में जिन 15 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें ONGC, Persistent Systems, Hindalco Industries, Alkem Laboratories और JSW Steelके नाम शामिल हैं।

27 और 28 जनवरी को आने वाले नतीजे

27 जनवरी को Bajaj Finance, Vedanta, Aarti Drugs, Aditya Birla Sun Life AMC, CMS Info Systems, Glenmark Life Sciences, Godfrey Phillips India, Sterlite Technologies, Zenotech Laboratories और AIA Engineering के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।

वहीं, शनिवार 28 जनवरी को NTPC, Bharat Electronics, CARE Ratings, DCB Bank, Five-Star Business Finance, Gujarat Ambuja Exports, Heranba Industries, Kajaria Ceramics, Vedant Fashions, Radiant Cash Management Services और Zen Technologies के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।