बंधन बैंक के नतीजे भी अनुमान से कमजोर रहे। इसका मुनाफा 19% घटा। ब्याज से कमाई पर भी दबाव नजर आया। NPA में बढ़त दिखी। जबकि Net Interest Margin फ्लैट रहा। Q1 में मार्जिन 7.3% बरकरार रहे। पहली तिमाही में डिपॉजिट 16.6% बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये रहे। एडवांसेज 8.05% बढ़कर 98,197 करोड़ रुपये रहे। सालाना आधार पर MFI लोन में 11.75% की गिरावट रही। जबकि CASA रेश्यो 43.2% से घटकर 36% रहा। आज प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर का ये स्टॉक ब्रोकर्स के रडार पर आया है। नोमुरा, जेफरीज और सीएलएसए जैसे दिग्गज ब्रोकरेज ने बंधन बैंक पर बुलिश राय दी है।
BROKERAGES ON BANDHAN BANK
Jefferies On BANDHAN BANK
जेफरीज ने बंधन बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 280 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि हायर ओपेक्स और अन्य आय में कमी के कारण मुनाफे का अनुमान थोड़ा चूक गया। 8% की ऋण वृद्धि, -1% की एनआईआई वृद्धि के साथ कोर ग्रोथ ट्रेंड अपेक्षित रूप से कमजोर रहा। उम्मीद है कि डिस्बर्समेंट में तेजी और बेस में गिरावट के कारण दूसरी तिमाही से लोन और एनआईआई ग्रोथ में सुधार होगा। मानदंडों में बदलाव के कारण स्लीपेज में वन टाइम वृद्धि शामिल है, लेकिन कवरेज पर्याप्त है।
सीएलएसए ने बंधन बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 290 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक की पहली तिमाही सुस्त रही। विशेष रूप से MFI पोर्टफोलियो संकुचित रहा। MFI एनपीए में वृद्धि मौसमी कमजोरी के कारण हुई। बैंक की गैर-MFI बुक तिमाही आधार पर स्थिर रही। कलेक्शन +98% तक रहने के साथ ही इसकी एसेट क्वालिटी में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने Q1 की कमजोरी को ध्यान में रखते हुए, लोन ग्रोथ अनुमान में कटौती की है। जबकि FY24-26 की आय में 3%-6% की कमी का अनुमान लगाया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)