सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

ONGC पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स लगाया। सरकार ने 1 महीने के अंतराल के बाद टैक्स लगाया। क्रूड के घरेलू उत्पादन पर 1600 रुपये/टन विंडफाल टैक्स लगाया गया। शनिवार 15 जुलाई से 1600/टन विंडफाल टैक्स लागू किया गया है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
BANDHAN BANK पर दूसरे एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया। उनका कहना है कि सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 887 करोड़ रुपये से घटकर 721 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एक महीने बाद कच्चे तेल के घरेलू प्रोडक्शन पर फिर से सरकार ने विंडफॉल टैक्स लगाया है। सरकार ने 1600 रुपये प्रति टन टैक्स का ऐलान किया है। पेट्रोल, डीजल, ATF पर ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ONGC और BANDHAN BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. POWER GRID (GREEN)

    एडवांस मीटरिंग इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए बोर्ड से मंजूरी मिली। 4,067.3 करोड़ रुपये के एडवांस मीटरिंग इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिली। टेलीकॉम कारोबार Power Grid Tele को ट्रांसफर की मंजूरी मिली


    2. BANDHAN BANK (RED)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 887 करोड़ रुपये से घटकर 721 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 2,514 करोड़ रुपये से घटकर 2,491 करोड़ रुपये रही

    3. METROPOLIS HEALTHCARE (RED)

    ऑपरेशंस से कुल आय में हल्का दबाव रहा। कोविड और B2G कॉन्ट्रैक्ट से कुल आय पर दबाव नजर आया

    4. JUST DIAL (GREEN)

    सालाना आधार पर Q1 में आय 33% बढ़ी। आय 186 करोड़ रुपये से बढ़कर 247 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 8 करोड़ रुपये से बढ़कर 37 करोड़ रुपये रही

    5. CCL PRODUCTS (RED)

    सालाना आधार पर Q1 में EBITDA मार्जिन 17.4% से घटकर 16.2% रही

    6. VST INDUSTRIES (RED)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 4% घटा। मुनाफा 87 करोड़ रुपये से घटकर 83.7 करोड़ रुपये रहा

    7. AVENUE SUPERMART (RED)

    सालाना आधार पर Q1 में EBITDA मार्जिन 10.05% से घटकर 8.74% रही

    8. KARUR VYSYA BANK (GREEN)

    बी. रमेश बाबू की फिर MD और CEO पद पर नियुक्ति को RBI की मंजूरी मिली। बी. रमेश बाबू अगले 3 साल के लिए बैंक के MD और CEO होंगे

    9. PATANJALI FOODS (GREEN)

    शुक्रवार को फिडेलिटी, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम ने खरीदारी की। FGTEBP FIAM ने भी शुक्रवार को शेयर में खरीदारी की है

    10. IRCON (GREEN)

    श्रीलंका माहू से ओमनथाई तक रेलवे लाइन का फेज-1 पूरा किया

    Netweb Tech IPO : 17 जुलाई को खुलने वाला है 631 करोड़ का इश्यू, निवेश करें या नहीं? रिस्क फैक्टर्स, GMP समेत तमाम डिटेल

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-ANGEL ONE (Red)

    NSE ने एंजेल वन को सब ब्रोकर जोड़ने से रोका। अगले 6 महीने तक सब ब्रोकर को जोड़ने पर रोक लगाई। कंपनी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। NSE ने कंपनी पर 1.67 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है

    2-ONGC (Red)

    क्रूड के घरेलू उत्पादन पर फिर विंडफॉल टैक्स लगाया। 1 महीने के अंतराल के बाद सरकार ने टैक्स लगाया। क्रूड के घरेलू उत्पादन पर 1600 रुपये/टन विंडफाल टैक्स लगाया गया। 1600/टन विंडफाल टैक्स 15 जुलाई से लागू किया गया है

    3-INDIAN OIL (Green)

    भारत ने यूएई के साथ अहम समझौते शुरु करने के लिए करार किये हैं। रुपया और दिरहम में व्यापार समझौता शुरु करने के लिए करार किया है। फास्ट पेमेंट सिस्टम को लिंक करने के लिए भी समझौता हुआ है

    4-BHARAT PETROLEUM (Green)

    भारत ने यूएई के साथ अहम समझौते शुरु करने के लिए करार किये हैं। रुपया और दिरहम में व्यापार समझौता शुरु करने के लिए करार किया है। फास्ट पेमेंट सिस्टम को लिंक करने के लिए भी समझौता हुआ है

    5-JSW ENERGY (Red)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 48% घटा। मुनाफा 560 करोड़ रुपये से घटकर 290 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 3% घटी। आय 3,026 करोड़ रुपये से घटकर 2,927 करोड़ रुपये रही

    6-NESTLE (Green)

    ओडिशा के खुर्दा में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने के लिए IPICOL की मंजूरी

    7-KSOLVES (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में आय 44% बढ़ी। आय 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 24 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 46 बढ़ा। 7.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.2 करोड़ रुपये रही

    8-SENCO GOLD (Green)

    करीब 36% प्रीमियम पर हुई सेंको गोल्ड लिस्टिंग हुई

    9-MONTE CARLO (Green)

    कंपनी का Q1 बिजनेस अपडेट अच्छा आया है

    10-CYIENT DLM (Green)

    आज शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।