BEL के नतीजे बाजार को आये पसंद, शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक में करें खरीदारी या मुनाफावसूली

BEL पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट राय दी है। इसका टारगेट 364 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट को FY25 ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस पूरा होने का भरोसा है। कंपनी को 25000 करोड़ रुपये के ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस पूरा होने का भरोसा है। मैनेजमेंट का कुछ साल में नॉन डिफेंस कारोबार 15% करने का लक्ष्य है

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement
BEL पर जेफरीज खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 370 रुपये तय किया है

BEL Share Price: डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। आंकड़ों के लिहाज से कंपनी का सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 893 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,316 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 4,137 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,756 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 1,049 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,653 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 25.4% से बढ़कर 28.7% रही। नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। नोमुरा, जेफरीज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है।

बाजार को कंपनी के नतीजे पसंद आये हैं। बाजार खुलने के बाद सुबह 9.44 बजे के दौरान ये स्टॉक 2.06 प्रतिशत या 5.75 रुपये चढ़कर 284.50 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGES ON BEL


NOMURA ON BEL

नोमुरा ने बीईएल पर कहा कि कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहद अच्छे रहे हैं। कंपनी को इसके आगे Q4 में अच्छे ऑर्डर की उम्मीद है। इन्होंने FY25 के लिए EBITDA मार्जिन/EPS अनुमान 200 bps/8% बढ़ाया है। स्टॉक फिलहाल 30x FY27 EPS पर कारोबार कर रहा है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 363 रुपये तय किया है।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

JEFFERIES ON BEL

जेफरीज का कहना है कि बीईल का Q3 में EBITDA अनुमान से 51% ज्यादा रहा है। मार्जिन की बात करें तो ये 23.7% के अनुमान के मुकाबले मार्जिन 28.7% बढ़ी है। इसकी मार्जिन स्ट्रेंथ प्रॉफिटेब्लिटी जारी रहने का विश्वास दिलाती है। मैनेजमेंट ने गाइडेंस को बढ़ाने की बजाय पहले जितना बरकरार रखा है। जेफरीज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 370 रुपये तय किया है।

MORGAN STANLEY ON BEL

मॉर्गन स्टैनली ने बीईएल पर राय देते हुए कहा है कि मैनेजमेंट को FY25 ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस पूरा होने का भरोसा है। कंपनी को 25000 करोड़ रुपये के ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस पूरा होने का भरोसा है। कुछ साल में नॉन डिफेंस कारोबार 15% करने का लक्ष्य है। मैनेजमेंट की नॉन डिफेंस कारोबार का हिस्सा 20-25% तक बढ़ाने की योजना है। ब्रोकरेज ने इस पर ओवरवेट राय दी है। इसका टारगेट 364 रुपये तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।