BERGER PAINTS share price: बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 326.32 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 234.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के मुनाफे 196.21 करोड़ रुपये से 66 प्रतिशत बढ़ गया। वहीं वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से रेवन्यू 2,739.76 करोड़ रुपये रहा। बर्जर पेंट्स पर दो ब्रोकरेज हाउसेज की राय आई है। इसमें एचएसबीसी ने बर्जर पेंट्स पर खरीदारी करने की राय दी है। जबकि नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है।
BROKERAGES ON BERGER PAINTS
नोमुरा ने बर्जर पेंट्स रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 600 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की आय अनुमान से अधिक रही। इसका डेकोरेटिव वॉल्यूम प्रतिस्पर्धियों से बेहतर नजर आया है। इन्होंने इसका मार्जिन गाइडेंस बढ़ाया है। इसका मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ कायम है। इसके लिए FY24 में डबल डिजिट ग्रोथ आउटलुक दिया है।
आज यानी 11 अगस्त 2023 को सुबह 9.32 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.88 प्रतिशत या 6.10 अंक ऊपर 699.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 722.50 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 527.15 रुपये रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)