Get App

BERGER PAINTS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक के खरीदे, बेचें या करें होल्ड

BERGER PAINTS पर नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की आय अनुमान से अधिक रही। डेकोरेटिव वॉल्यूम प्रतिस्पर्धियों से बेहतर नजर आया है। इन्होंने इसका मार्जिन गाइडेंस बढ़ाया है। इसके लिए FY24 में डबल डिजिट ग्रोथ आउटलुक दिया है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 10:01 AM
BERGER PAINTS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक के खरीदे, बेचें या करें होल्ड
BERGER PAINTS पर एचएसबीसी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 790 रुपये तय किया है

BERGER PAINTS share price: बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 326.32 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 234.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के मुनाफे 196.21 करोड़ रुपये से 66 प्रतिशत बढ़ गया। वहीं वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से रेवन्यू 2,739.76 करोड़ रुपये रहा। बर्जर पेंट्स पर दो ब्रोकरेज हाउसेज की राय आई है। इसमें एचएसबीसी ने बर्जर पेंट्स पर खरीदारी करने की राय दी है। जबकि नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है।

BROKERAGES ON BERGER PAINTS

HSBC ON BERGER PAINTS

एचएसबीसी ने बर्जर पेंट्स खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 790 रुपये तय किया है। पेंट उद्योग में अग्रणी डेकोरेटिव वॉल्यूम के साथ कंपनी आगे बढ़ रही है। GM का विस्तार कमोडिटी में नरमी के साथ जारी है। वितरण विस्तार, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के नेतृत्व में ग्रोथ रणनीति आक्रामक बनी हुई है। बर्जर पेंट का वैल्यूएशन वाजिब नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें