सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। इससे इनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर एक टेलीकॉम कंपनी का स्टॉक है और दूसरी सरकारी कंपनी का शेयर है। टेलीकॉम सेक्टर से ब्रोकरेजेज ने भारती एयरटेल और पीएसयू से कॉनकॉर के स्टॉक पर दांव लगाया है। जानते है आज इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेजेज की खरीदने, बेचने या होल्ड करने की है राय-
सीएलएसए ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,030 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि भारत का 6 अरब डॉलर का क्लाउड बाजार अगले पांच वर्षों में तीन गुना बढ़कर 17.8 अरब डॉलर होने की संभावना है। कंपनी बढ़ती साझेदारियों के साथ क्लाउड सेवाओं में भी अपनी क्षमताओं को बढ़ा रही है। इसकी सहायक कंपनी नेक्स्ट्रा (Nxtra) का लक्ष्य 2025 तक डेटा सेंटर की क्षमता को तीन गुना करके 400 मेगावाट से अधिक करने का है। क्लाउड और डेटा सेंटर 'एयरटेल बिजनेस' के ग्रोथ को बढ़ावा देंगे और नई संभावनाएं जोड़ेंगे।
मैक्वायरी ने कॉनकॉर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 620 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कुल मिलाकर Q1 की वॉल्यूम ग्रोथ उम्मीद से थोड़ी कमजोर रही। कमजोर निर्यात और आयात हैंडलिंग वॉल्यूम आंशिक रूप से इन-लाइन घरेलू बिजनेस प्रदर्शन से ऑफसेट हुआ। कॉनकॉर ने कुछ बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल की लेकिन ग्रोथ के मामले में अदाणी से पीछे रहा।
आज यानी 11 जुलाई 2023 को सुबह 10.13 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.68 प्रतिशत या 4.55 अंक ऊपर 676.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 828.75 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 555.00 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 667.45 का लो और 678.20 का हाई स्तर छुआ है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)