Stocks on Brokerage Radar: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी पर ब्रोकर्स ने लगाया दांव

बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने आज बैंकिंग स्टॉक्स पर दांव खेला है। ब्रोकर्स ने BHARTI AIRTEL, HDFC BANK और पीएसयू सेगमेंट के CANARA BANK, BANK OF BARODA, BANK OF INDIA और PNB के स्टॉक्स पर अपनी ट्रेडिंग राय दी है। गोल्डमैन सैक्स ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 880 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 9:57 AM
BANK OF INDIA पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 95 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today's Top Brokerage stocks - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस राय दे रहे हैं। वैसे आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें BHARTI AIRTEL, HDFC BANK और पीएसयू सेगमेंट के CANARA BANK, BANK OF BARODA, BANK OF INDIA और PNB जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    GOLDMAN SACHS ON BHARTI AIRTEL

    गोल्डमैन सैक्स ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 880 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का फोकस टैरिफ, मार्केट शेयर और 5G पर लगा हुआ है। टैरिफ बढ़ोतरी से अभी मार्केट शेयर पर असर नहीं होगा।

    UBS ON HDFC BANK


    यूबीएस ने एचडीएफसी पर खरीदारी का कॉल दिया है। इतना ही नहीं ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये से बढ़ाकर 1900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मर्जर की चिंताएं पिछले 6 महीने में कम हुई हैं। ब्रोकरेज ने इसका FY23 के लिए 1%, FY24 के 4% EPS अनुमान बढ़ाया है। FY24 में Peers के मुकाबले ऑपरेटिंग मेट्रिक्स स्थिर रहेंगे। बैंक के FY24 में NIM में सुधार की उम्मीद है। वहीं FY23 क्रेडिट कॉस्ट सामान्य रहने की उम्मीद है। क्रेडिट कॉस्ट घटने से FY24-25 अर्निंग को सपोर्ट मिलेगा।

    Buzzing Stocks: आज एक्शन में रहने वाले HDFC, TVS मोटर कंपनी, बजाज कंज्यूमर केयर और अन्य स्टॉक्स

    MORGAN STANLEY ON CANARA BANK

    मॉर्गन स्टैनली ने केनरा बैंक पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 280 रुपये से बढ़ाकर 345 रुपये तय किया है।

    MORGAN STANLEY ON BANK OF BARODA

    मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 195 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये तय किया है।

    MORGAN STANLEY ON BANK OF INDIA

    मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ इंडिया पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 95 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये तय किया है।

    MORGAN STANLEY ON PNB

    मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबी पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।