विदेशी ब्रोकरेजेज ने इन 6 स्टॉक्स में घटाया टारगेट प्राइस, क्या इनमें से कोई है आपके पास

Birla Corporation पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य घटाकर 1020 रुपये तय किया है। कंपनी ने गुड़गांव में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी यूनिट, ऑटो ट्रिम डिवीजन और गुड़गांव में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को हमेशा के लिए बंद कर दिया। कंपनी के ऑपरेशंस पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 10:38 AM
Divis Laboratories पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस घटाकर 2766 रुपये निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    विदेशी ब्रोकरेज हाउसेज ने कई शेयरों पर आज अपनी राय दी है। इसके तहत मॉर्गन स्टैनली ने ओबेरॉय रियल्टी (OBEROI REALTY) पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 885 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि कंपनी की रेंटल इंकम में अभी तुरंत बढ़त देखने को नहीं मिलेगी लिहाजा इस पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। वहीं दूसरी तरफ नोमुरा ने मेडप्लस (MEDPLUS) पर खरीदारी की रेटिंग दी है। लेकिन ब्रोकर ने इसका टारगेट घटा दिया है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 885 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके अलावा 6 ऐसे स्टॉक्स हैं जिन पर विदेशी ब्रोकरेज हाउसेज ने अपना टारगेट प्राइस घटा दिया है। जानते हैं इन स्टॉक्स का नाम है क्या है और इन स्टॉक्स का नया टारगेट प्राइस क्या है।

    Tata Steel | Brokerage: CLSA | Rating: Outperform | Target: Cut to Rs 125 per share

    टाटा स्टील के तीसरी तिमाही के नतीजे स्ट्रीट के अनुमान से कमजोर रहे हैं। इस स्टॉक पर विदेशी ब्रोकरेज सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके साथ ही इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 125 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    Multi Commodity Exchange of India | Brokerage: UBS | Rating: Buy | Target: Cut to Rs 1,900 per share


    यूबीएस ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंस ऑफ इंडिया के स्टॉक का टारगेट प्राइस घटाकर 1900 रुपये तय किया है। हालांकि ब्रोकरेज ने अभी भी स्टॉक पर बुलिश रवैया अपनाते हुए इस पर खरीदारी की राय दी है।

    Muthoot Finance | Brokerage: CLSA | Rating: Underperform | Target: Cut to Rs 1,140 per share

    सीएलएसए ने मुथूट फाइनेंस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट घटाकर 1,140 रुपये तय किया है।

    ZOMATO का शेयर 4% से ज्यादा टूटा, दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक में पोजीशन घटाएं या अभी भी करें होल्ड

    Tata Consumer Products | Brokerage: JPMorgan | Rating: Neutral | Target: Cut to Rs 745 per share

    टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस घटा कर 745 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    Birla Corporation | Brokerage: Jefferies | Rating: Hold | Target: Cut to Rs 1,020 per share

    बिड़ला कॉर्पोरेशन ने गुड़गांव में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने अपनी यूनिट, ऑटो ट्रिम डिवीजन, गुड़गांव में मैन्युफैक्चरिंग प्रतिष्ठान को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसे बंद करने से कंपनी के ऑपरेशंस पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। जेफरीज ने बिड़ला कॉर्पोरेशन के स्टॉक पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य घटाकर 1020 रुपये तय किया है।

    Divis Laboratories | Brokerage: Morgan Stanley | Rating: Underweight | Target: Cut to Rs 2,766 per share

    कंपनी के Q3FY23 रिजल्ट्स की घोषणा के बाद से Divi's Lab के शेयरों में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। विदेशी ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकर ने इसका टारगेट प्राइस घटाकर 2766 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।