ITC Share Price: आईटीसी (ITC) के होटल कारोबार के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिली है। बोर्ड ने डीमर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 100% सब्सिडियरी के गठन को मंजूरी दी है। इसके तहत नई सब्सिडियरी में कंपनी का 40% हिस्सा होगा। कंपनी के शेयरधारकों के पास इसका 60% हिस्सा होगा। ITC होटल्स नाम से नई सब्सिडियरी बनेगी। हालांकि इस संबंध में 14 अगस्त की बोर्ड बैठक में अंतिम फैसला लिया जायेगा। वहीं पिछले एक साल में ITC के शेयरों में करीब 70 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने निफ्टी में शामिल सभी 50 शेयरों के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कमाई की संभावना के चलते हिंदुस्तान यूनिलीवर की तुलना में आईटीसी के शेयरों में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। जानते हैं क्या कहते हैं ब्रोकर्स-
मॉर्गन स्टैनली ने आईटीसी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के 474 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के होटल कारोबार डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिली है। डीमर्जर से कैपिटल आवंटन की चिंताएं घटेंगी। होटल कारोबार के लिए ग्रोथ का रास्ता खुलेगा।
गोल्डमैन सैक्स ने आईटीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के 470 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि होटल कारोबार डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। होटल कारोबार कंपनी के लिए एसेट हैवी बिजनेस था। कंपनी के कारोबार के EBIT में इसका 2% हिस्सा था जबकि कैपिटल में 20% हिस्सेदारी थी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)