सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

MARUTI पर एक एक्सपर्ट ने आज Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि स्टीयरिंग टाई रॉड के पार्ट में खराबी के चलते कंपनी गाड़ियों का रिकॉल करेगी। कंपनी अपनी S-Presso और Eeco मॉडल की 87,599 गाड़ियां रिकॉल करेगी। कंपनी द्वारा 5 जुलाई 2021 से 15 फरवरी 2023 के बीच बनी गाड़ियां रिकॉल की जायेंगी

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
SPANDANA SPHOORTY FINANCIAL पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर डिस्बर्समेंट 45% घटा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कच्चे तेल में 2 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव 83 डॉलर के पास पहुंच गया। चीन में राहत पैकेज से डिमांड बढ़ने की उम्मीद से तेल की कीमतें 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गईं। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MARUTI और SPANDANA SPHOORTY FINANCIAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1- ASTRAZENECA PHARMA (Green)

    नई दवा का आयात करने और बिक्री करने के लिए लाइसेंस मिला


    2- AARTI SURFACTANTS (Green)

    सालाना आधार पर मुनाफा 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.2 करोड़ रुपये रहा। हालांकि रेवन्यू 158.1 करोड़ रुपये से 5.9% घटकर 148.7 करोड़ रुपये रही

    3- DCM SHRIRAM (Red)

    सालाना आधार पर मुनाफा 254 करोड़ रुपये से 77.7% घटकर 56.6 करोड़ रुपये रहा

    4- JK PAPER (Green)

    सालाना आधार पर मुनाफा 254 करोड़ रुपये से 18.3% बढ़कर 312.6 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू 1,430.2 करोड़ रुपये से 10.8% बढ़कर 1,584.4 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 29.6% से बढ़कर 30.1% रही

    5- SPANDANA SPHOORTY FINANCIAL (Red)

    तिमाही आधार पर डिस्बर्समेंट 45% घटा। NII 11% कम रही जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 29 प्रतिशत घटा

    6- RHI MAGNESITA (Green)

    Dalmia OCL ने RHIM Seven में बचा 49% हिस्सा खरीदा। RHIM Seven में बची हिस्सेदारी 61.8 करोड़ रुपये में खरीदी। RHIM Seven अब Dalmia OCL की 100% सब्सिडियरी हुई

    7. LAXMI ORGANIC (Green)

    सब्सिडियरी YFCPL (Yellowstone Fine Chemicals Private Ltd) ने रत्नागिरी में कामकाज शुरू किया। YFCPL लक्ष्मी ऑर्गेनिक की सब्सिडियरी है

    8-TORRENT POWER (Green)

    अहमदाबाद में 4 पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन शुरू किए हैं। कंपनी सूरत में 2 चार्जिंग स्टेशन लॉन्च कर सकती है

    9-WIPRO (Green)

    Pure Storage के साथ सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के लिए करार किया

    10- TATA STEEL (Green)

    Q1 में मुनाफा 93% घटा और आय 6% घटकर 59,490 करोड़ रुपये रही। घरेलू कारोबार में उम्मीद से अच्छी ग्रोथ रही, यूरोप कारोबार में दबाव नजर आया

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-SHOPPERS STOP (Green)

    सालाना आधार पर मुनाफा 23 करोड़ रुपये से 36.4% घटकर 14.5 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू 948.4 करोड़ रुपये से 36.4% बढ़कर 993.6 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 12.3% से बढ़कर 17.3% रही

    2-CHENNAI PETRO (Red)

    सालाना आधार पर मुनाफा 2,358.8 करोड़ रुपये से 76.8% घटकर 548.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू 23,162.5 करोड़ रुपये से 36.3% घटकर 14,744.8 करोड़ रुपये रहा

    3-IIFL SECURITIES (Red)

    सालाना आधार पर मुनाफा 44 करोड़ रुपये से 71.3% घटकर 74.7 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू 291.5 करोड़ रुपये से 40.3% घटकर 409.1 करोड़ रुपये रहा

    4-MARUTI (Red)

    कंपनी S-Presso और Eeco की 87,599 यूनिट रिकॉल करेगी। 5 जुलाई 2021 से 15 फरवरी 2023 के बीच की गाड़ियां रिकॉल होगी। स्टीयरिंग टाई रॉड के पार्ट में खराबी के चलते रिकॉल करेगी

    5-GREENPLY (Green)

    कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे आज आएंगे

    6-APOLLO PIPES (Green)

    कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे आज आएंगे

    7-RELAXO (Green)

    Q1 में मुनाफा 54% और आय करीब 11% बढ़ी। EBITDA ग्रोथ 25% रही, मार्जिन बढ़कर 14.6% हुए

    8-DLF (Green)

    Jefferies की स्टॉक पर खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 570/शेयर तय किया है। घरेलू मार्केट में मजबूत प्रदर्शन से कंपनी कर्ज मुक्त हुई

    9-SRF (Green)

    MS की स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग है। इसका लक्ष्य 2,968/शेयर तय किया

    10-BRITANNIA (Red)

    आज स्टॉक में दबाव नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।