Get App

ITC होटल कारोबार के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

ITC पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर के ब्रोकरेज ने 485 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने होटल कारोबार के डीमर्जर की घोषणा की है। होटल बिजनेस अलग होने से वैल्यू अनलॉकिंग होगी। बैलेंसशीट और पूंजी आवंटन में डीमर्जर से सुधार होगा। होटल कारोबार में मैनेजमेंट कंट्रोल पॉजिटिव रहेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 9:48 AM
ITC होटल कारोबार के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति
ITC पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर के 474 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है

ITC Share Price: आईटीसी (ITC) के होटल कारोबार के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिली है। बोर्ड ने डीमर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 100% सब्सिडियरी के गठन को मंजूरी दी है। इसके तहत नई सब्सिडियरी में कंपनी का 40% हिस्सा होगा। कंपनी के शेयरधारकों के पास इसका 60% हिस्सा होगा। ITC होटल्स नाम से नई सब्सिडियरी बनेगी। हालांकि इस संबंध में 14 अगस्त की बोर्ड बैठक में अंतिम फैसला लिया जायेगा। वहीं पिछले एक साल में ITC के शेयरों में करीब 70 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने निफ्टी में शामिल सभी 50 शेयरों के मुकाबले सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कमाई की संभावना के चलते हिंदुस्तान यूनिलीवर की तुलना में आईटीसी के शेयरों में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। जानते हैं क्या कहते हैं ब्रोकर्स-

BROKERAGE ON ITC

NOMURA ON ITC

नोमुरा ने आईटीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के 485 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने होटल कारोबार के डीमर्जर का ऐलान किया है। होटल बिजनेस अलग होने से वैल्यू अनलॉकिंग होगी। डीमर्जर से बैलेंसशीट और पूंजी आवंटन में सुधार होगा। होटल कारोबार में मैनेजमेंट कंट्रोल पॉजिटिव रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें