Brokerage View : जेफरीज ने जताई FII निवेश बढ़ने का उम्मीद, कहा इन 12 शेयरों में आ सकती है जोरदार तेजी

Brokerage View : भारतीय बाजार में FIIs की खरीदारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले 8 दिन में FIIs की बंपर खरीदारी रही है। अब जेफरीज का कहना है कि FPIs की खरीदारी आगे भी जारी रहेगी। उसका कहना है कि FPIs की वापसी से 12 शेयरों को बड़ा फायदा हो सकता है

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 1:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्र सरकार शेयर बाजार के निवेशकों को बड़ी राहत देने के लिए इक्विटी टैक्स ढांचे में बदलाव करने पर विचार कर रही है। जेफरीज का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार और आकर्षक हो जाएगा

Brokerage View : मार्केट की दिवाली अभी भी जारी है। हालांकि ऊपरी स्तरों से यह थोड़ा नीचे आया है। निफ्टी 25300 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी करीब 2 फीसदी ऊपर है। यह 61000 के लेवल के पास ट्रेड कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। निफ्टी इंट्रा डे में 25400 के पार निकलता दिखा। सेंसेक्स 1200 प्वाइंट उछलकर 82000 के ऊपर जाता दिखा है। बैंक निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई की ओर चला है। FIIs की खरीदारी और कच्चे तेल में नरमी से जोश बैंक निफ्टी में जोश है।

FIIs की वापसी से इन शेयरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

भारतीय बाजार में FIIs की खरीदारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले 8 दिन में FIIs की बंपर खरीदारी रही है। अब जेफरीज का कहना है कि FPIs की खरीदारी आगे भी जारी रहेगी। उसका कहना है कि FPIs की वापसी से 12 शेयरों को बड़ा फायदा हो सकता है।


FIIs की घर वापसी पर जेफरीज का कहना है कि मिड अक्टूबर से अब तक FIIs ने 70000 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, 8 दिनों में इनकी तरफ से 57000 करोड़ रुपए के खरीदारी हुई है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि FPIs की खरीदारी आगे भी जारी रहेगी। इससे RIL, HDFC बैंक, कोटक बैंक, Axis बैंक, मैक्स हेल्थ, JSW एनर्जी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, वरुण बेवरेजेज, इंडियन होटल्स DLF और सोना BLW को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

ब्रोकरेज ने इन कंपनियों का चयन विदेशी निवेशकों की घटती हिस्सेदारी, शेयरों में उनकी कम होती पोजिशनिंग और बड़े निवेशकों की संभावित खरीदारी को ध्यान में रखकर किया है।

जेफरीज ने विदेश निवेश बढ़ने के लिए बताए कई कारण

जेफरीज का कहना है भारतीय इक्विटीज में विदेशी निवेशकों की पोजीशन अभी भी काफी कम है। जेफ़रीज़ के विश्लेषण से पता चला है कि सितंबर 2026 तक भारत में इनका निवेश केवल 0.1 प्रतिशत अधिक था, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत 2.2 प्रतिशत है। इनमें से 61% फंडों का भारत में निवेश कम है। जेफरीज ने विदेश निवेश बढ़ने के कई कारण बताए हैं।

AI के प्रति नजरिए में बदलाव

हाल के दिनों में ग्लोबल बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों और कंपनियों में निवेश पर फोकस रहा है। लेकिन अब AI का बुलबुला फूटने जैसी स्थिति बन गई है। अगर AI से पैसा निकल कर दूसरी कंपनियों और बाजारों की ओर जाता है तो भारत को विदेशी निवेश बढ़ने का फायदा मिल सकता है।

क्रूड की कीमतों में गिरावट

अक्टूबर 2026 के हाई से कच्चे तेल की कीमतों में करीब 20% की गिरावट आई है। भारत बड़ा तेल आयातक देश है। ऐसे में सस्ता कच्चा तेल आयात बिल और रुपये पर दबाव कम करने में मदद कर सकता है। यह विदेशी निवेश के नजरिए से एक बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है।

Bank Nifty Trend : कच्चे तेल में गिरावट से 3% भागा बैंक निफ्टी, BoB, PNB और यस बैंक को लगे पंख

अच्छे भाव पर मिल रहे लार्जकैप शेयर

जेफरीज का कहना है कि लंबे करेक्शन के दौर के बाद दिग्गज शेयर सस्ते भाव में मिल रहे हैं। निफ्टी 100 इंडेक्स का एक साल के फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) अनुपात को 18.6 गुना पर दिख रहा है। यह इसके 10 साल के औसत से करीब 5% कम है।

इक्विटी टैक्स राहत मिलने की उम्मीद

केंद्र सरकार शेयर बाजार के निवेशकों को बड़ी राहत देने के लिए इक्विटी टैक्स ढांचे में बदलाव करने पर विचार कर रही है। जेफरीज का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार और आकर्षक हो जाएगा। वित्त मंत्रालय को LTCG (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स) और STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) में बदलाव को लेकर अलग-अलग पक्षों और हितधारकों से कई सुझाव मिले हैं, जिन पर अभी समीक्षा चल रही है।

इस टैक्स रिलीफ पैकेज का अंतिम मसौदा अभी तैयार नहीं हुआ है। जानकारों के अनुसार इसकी घोषणा आगामी बजट (आने वाले बजट सत्र) के दौरान की जा सकती है,हालांकि अगर मसौदा पहले तैयार हो जाता है तो समय से पहले भी फैसला संभव है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।