Stocks on Broker's Radar: बजाज फाइनेंस (BAJAJ FINANCE) के दूसरी तिमाही में नतीजे उम्मीद के आसपास रहे। कंपनी का मुनाफा 13% बढ़ गया। इसकी ब्याज से कमाई में 23% का उछाल देखने को मिला। लेकिन NIMS पर दबाव भी दिखा। कपनी के प्रोविजन में भी बढ़ोत्तरी नजर आई। कंपनी ने आगे सतर्कता के संकेत दिये हैं। वहीं दूसरी तिमाही में परसिस्टेंट सिस्टम (PERSISTENT SYSTEM) का डॉलर रेवेन्यू 5.3% बढ़ गया। कंपनी की EBIT ग्रोथ भी 5% से ज्यादा नजर आई। लेकिन इस दौरान मार्जिन फ्लैट रही। इन दोनों शेयर के अलावा कैन फिन होम्स का शेयर भी आज ब्रोकर्स के रडार पर आ गया है। जानते हैं किस स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउसेज ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
