Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- M&M FINANCIAL SERVICES पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की NII 1645 करोड़ रुपये से बढ़कर 1963 करोड़ रुपये रही। कंपनी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 235 करोड़ रुपये से बढ़कर 369 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 9:29 AM
Britannia पर दूसरे एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि निफ्टी FMCG 200DEMA की तरफ बढ़ रहा है जबकि इस शेयर में 100DEMA के नीचे ब्रेकडाउन देखने को मिला

Top 20 Stocks Today- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने क्रूड और गोल्ड में आग लगा दी है। इसकी वजह से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 12 सालों की ऊंचाई पर कारोबार करती नजर आई है। इसके अलावा एक दिन में 2% चढ़कर क्रूड का भाव 75 डॉलर के पार निकला। इसकी वजह से तेल, पेंट और गोल्ड लोन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिलेगा। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए M&M FINANCIAL SERVICES और Britannia सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) INDUS TOWERS (GREEN)

सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 1295 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,223 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 7132 करोड़ रुपये से बढ़कर 7465 करोड़ रुपये रही


2) BAJAJ FINANCE (RED)

सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 3551 करोड़ रुपये से बढ़कर 4014 करोड़ रुपये रहा। NII 7,196 करोड़ रुपये से बढ़कर 8838 करोड़ रुपये रही

3) M&M FINANCIAL SERVICES (RED)

Q2 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए। सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 235 करोड़ रुपये से बढ़कर 369 करोड़ रुपये रहा। Q2 में NII 1645 करोड़ रुपये से बढ़कर 1963 करोड़ रुपये रही

4) ICICI PRUDENTIAL LIFE (RED)

सालाना आधार पर Q2 में कुल APE 2062 करोड़ रुपये से बढ़कर 2504 करोड़ रुपये रहा। Q2 में VNB 577 करोड़ रुपये से बढ़कर 586 करोड़ रुपये रही। Q2 में VNB मार्जिन 28% से घटकर 23% रही

5) CAN FIN HOMES (GREEN)

सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 158 करोड़ रुपये से बढ़कर 211 करोड़ रुपये रहा। Q2 में NII 317 करोड़ रुपये से बढ़कर 340 करोड़ रुपये रहा

6) CHOICE INTERNATIONAL (GREEN)

Q2 में आय 29% बढ़कर 249 करोड़ रुपये रही। Q2 में EBITDA 51% बढ़कर 78 करोड़ रुपये रहा। चॉइस फिनसर्व ने पैसाबड्डी फिन का रिटेल लेंडिंग कारोबार खरीदा। श्योरवर्थ फाइनेंशियल का भी रिटेल लेंडिंग कारोबार खरीदा। चॉइस फिनसर्व कंपनी की सब्सिडियरी है

7) MAX FINANCIAL (GREEN)

सालाना आधार पर Q2 में कुल APE 1,653 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,170 करोड़ रुपये रहा। Q2 में VNB 416 करोड़ रुपये से बढ़कर 512 करोड़ रुपये रही

8) GMDC (GREEN)

सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 74.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 128 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 382.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 593 करोड़ रुपये रही

9) POWER GRID (GREEN)

राजस्थान में इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन लाइन के बोली जीती

10) SONATA SOFTWARE (GREEN)

Fortune 500 Mfg से मल्टी ईयर सर्विस कॉन्ट्रैक्ट मिला। AI Powered Managed सर्विस कॉन्ट्रैक्ट मिला

Trade setup for Wednesday: ओपनिंग बेल से पहले इन आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी

वीरेंद्र कुमार की टीम

1) Britannia (RED)

इसमें 100DEMA के नीचे ब्रेकडाउन देखने को मिला। वहीं निफ्टी FMCG 200DEMA की तरफ बढ़ रहा है

2) Canfin Home (RED)

ये शेयर 847 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे फिसला। शेयर का 200DEMA 817 रुपये पर है

3) Chambal Fertlizer (RED)

ये 100DEMA के नीचे फिसला

4) Cummins (RED)

F&0 में बिकवाली नजर आई। इसमें 3590 रुपये का स्तर पहले ही टूट चुका है

5) Dabur (RED)

इसके चार्ट पर वाइल्ड बेयरिश इनवर्टेड फ्लैग पैटर्न टूटा

6) Lic Housing (RED)

इसमें 590/600 रुपये के स्तर पर हेड एंड शोल्डर पैटर्न टूटा

7) Lupin (RED)

50DEMA से नीचे एक ताजा ब्रेकडाउन नजर आया। रेज ब्रेकडाउन 2130 से नीचे हो सकता है

8) M&M Finance (RED)

F&O, 200/10DEMA में भारी शॉर्टिंग नजर आई। यो जोन फिलहाल एक मजबूत सप्लाई जोन है

9) ICICI BANKG (GREEN)

ये स्टॉक 1240/50 के ऊपर स्थिर और मजबूत नजर आ रहा है

10) Karun Vysya Bank (GREEN)

इस स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।