EXIT पोल के बाद ब्रोकरेज हुए सुपर बुलिश, जानें किन थीम्स और स्टॉक्स पर ब्रोकर्स ने दी तेजी की सलाह

EXIT poll पर IIFL का कहना है कि BJP हिंदी प्रदेश ही नहीं पूरे देश की पार्टी के तौर पर उभरी है। भाजपा की सरकार बनने पर बिजली और कृषि जैसे क्षेत्रों में रिफॉर्म बढ़ सकते हैं। इंफ्रा, सीमेंट, प्राइवेट बैंक, NBFCs को उन्होंने अपना सबसे पसंदीदा सेक्टर बताया। उन्होंने कहा कि चुनिंदा इंडस्ट्रियल सेक्टर भी अच्छे लग रहे हैं। लेकिन IT और केमिकल पर निगेटिव और कंज्यूमर सेक्टर पर न्यूट्रल नजरिया दिया

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 10:46 AM
लार्जकैप में ICICI Bank, SBI, L&T, Coal India, M&M, Adani Ports, ABB, HPCL और Hindalco पर मोतीलाल ओसवाल ने बुलिश नजरिया अपनाया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Brokerage view on Exit Poll:  एग्जिट पोल में तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं। NEWS18 के मेगा ए्ग्जिट पोल में NDA को 355 से 370 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। मोदी मैजिक नार्थ से लेकर साउथ तक दिख रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भी NDA को बंपर बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। EXIT पोल के बाद भारतीय बाजारों पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश हो गये हैं। नोमुरा, CLSA और जैफरीज का कहना है कि बाजार में बुल रन दिख सकता है। इसके साथ ही इकोनॉमिक रिफॉर्म की गाड़ी तेजी से बढ़ सकती है। इंफ्रा, मैन्युफैक्चरिंग और कैपेक्स थीम में ज्यादा तेजी संभव है।

    एग्जिट पोल पर CLSA

    एग्जिट पोल पर सीएलएसए ने कहा कि सरकार का वित्तीय स्थिरता, रूरल स्ट्रेस से मुकाबले पर फोकस रहेगा। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर फोकस नजर आ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, मोबाइल पर फोकस रह सकता है। ऑटो, रेलवे मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस नजर आ सकता है।


    एग्जिट पोल पर IIFL

    आईआईएफएल ने एग्जिट पोल पर कहा कि BJP हिंदी प्रदेश ही नहीं पूरे देश की पार्टी के तौर पर उभरी है। बीजेपी की सरकार बनने पर बिजली और कृषि जैसे क्षेत्रों में रिफॉर्म बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंफ्रा, सीमेंट, प्राइवेट बैंक, NBFCs उनका सबसे पसंदीदा सेक्टर होगा। चुनिंदा इंडस्ट्रियल सेक्टर भी अच्छे लग रहे हैं। IT और केमिकल पर निगेटिव और कंज्यूमर सेक्टर पर उनका न्यूट्रल नजरिया है।

    एग्जिट पोल पर जैफरीज

    एग्जिट पोल के बाद जैफरीज भी बाजार पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि लंबे समय के लिए प्राइवेट कैपेक्स थीम बेहतर साबित होगी। रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल, पावर सेक्टर में मजबूती देखने को मिल सकती है। बीजेपी की सरकार बनने पर विदेशी निवेशक वापसी कर सकते हैं। प्राइवेट बैंक, RIL पसंदीदा शेयर हो सकते हैं। निकट भविष्य में ये अच्छे टैक्टिकल ट्रेड हो सकते हैं। सुस्त पड़े लार्ज कैप में टैक्टिकल पोजिशनिंग संभव है।

    एग्जिट पोल नतीजों में बदला तो निफ्टी में 23600-765 के लेवल भी संभव- वीरेंद्र कुमार

    जैफरीज की पसंद

    HDFC BANK, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, कोल इंडिया, ONGC, ACC और श्री सीमेंट

    एग्जिट पोल पर मोतीलाल ओसवाल

    एग्जिट पोल पर मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि चालू खाता घाटा और महंगाई दोनों काबू में हैं। कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। एग्जिट पोल के लिहाज से उन्होंने फाइनेंशियल, कंजम्पशन, इंडस्ट्रियल पर ओवरवेट नजरिया दिया है। उनका कहना है कि रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

    लार्जकैप में MOFSL की पसंद

    ICICI Bank, SBI, L&T, Coal India, M&M, Adani Ports, ABB, HPCL और Hindalco

    मिडकैप में MOFSL की पसंद

    Indian Hotels, Godrej Properties, Global Health, KEI Industries, PNB Housing, Cello World और Kirloskar Oil

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।